राशिफल

राशिफल 17 अप्रैल 2022 : आज इन जातकों को मिलेंगे लाभ के अनेक अवसर, भगवान सूर्यदेव के आशीर्वाद से मिलेंगी मनचाही मंजिल, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 17 April 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा लोगों के साथ बातचीत की वजह से नई बातों के बारे में जानकारी भी मिलेगी। आप कुछ समय अकेले बिताना पसंद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन सामान्य से अधिक व्यस्त रहने वाला है। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, थोड़ा हाइजिनिक रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप एक खुशहाल स्वभाव के साथ भरपूर आशावादी हैं। रिश्तों के मामले में बहुत अधिक सहज तथा विनम्रता से काम लेना है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल रखने होंगे। खर्चों में कमी आएगी। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। कुछ समय आराम के लिए भी अवश्य निकालें तथा रुचि पूर्ण कार्य करें मन शांत होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस समय भावनाओं के बजाय प्रैक्टिकल होकर व्यवहार करने की जरूरत है। इससे आप उचित निर्णय ले पाएंगे और अवश्य ही सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों तथा पड़ोसियों के साथ संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। सोच समझकर फैसले लें, इस समय मेहनत ज्यादा और फायदे कम जैसी स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा लोगों के लिए अतिरिक्त कार्य भार बने रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे जिसे आप बेहद पसन्द करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ समय बाद अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। घर-परिवार की चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम जीवन में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। अपनी बात परिवार के लोगों के सामने रखते समय उनकी मानसिक अवस्था का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपकी कोई गुम हुई वस्तु वापस मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। समय के साथ आपको भाग्य का सहारा मिलेगा। आपके प्रेमी को यह शिकायत रहेगी कि आप उन्हें समय नहीं देते हैं, इसलिए उन्हें मनाने का प्रयास करें। आज आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी कोई मानहानि जैसी स्थिति बन रही है इसलिए सावधान रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। लाभ के अनुपात में कमी रहे तो चिंता न करें। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा। आज किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। बेकार की बात पर बहस न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके द्वारा लिया गया निर्णय परिवार के लोगों को अपनाने में वक्त लग सकता है, लेकिन आपके निर्णय का सकारात्मक पहलू जल्दी देख पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। सहयोगी कर्मचारी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी। अपनी हर बात लोगों से शेयर ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिए आज का दिन कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। बॉस से डांट सुननी पड़ सकती है। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। खेल दुनिया से जुड़े जातकों को समय श्रेष्ठ है। अपने कार्य-निर्णय गुप्त रखें। अविवाहितों के लिए आज कोई अच्छा प्रपोजल आ सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपनी किसी प्रोजेक्ट को लेकर कुछ परेशान रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। उत्तेजित न हों। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। यात्रा संभव है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। किसी भी काम को करने से न पीछे न हटें। विरोधी, शत्रु शांत रहेंगे। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कहीं पैसा इन्वेस्ट करने की योजना है, तो पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। तेल-तिलहन के कारोबारियों के लिए लाभ की स्थिति रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज अच्छा दिन है। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मन प्रफुल्लित रहेगा।  मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। पेट सम्बंधित बीमारियों की शिकायत रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना रहेगा।आज आप अपने शिष्टाचार से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। हर कोई आपकी प्रसंसा करेगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या घर में रखी भगवान की मूर्ति का अचानक टूटना होता है अशुभ, जानिए क्या कहता है शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button