राशिफल

राशिफल 22 अप्रैल 2024 : आज भगवान शिव और मां पार्वती की बरसेगी असीम कृपा, नौकरी में बढेंगे अधिकार, परिवारिक समस्याएं होंगी हल, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 22 April 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 April 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज करियर में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर अपना पूरा-पूरा ख्याल रखें। आज आपको किसी सरकारी योजना का भी पूरा लाभ मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र में अपने दिए गए सुझावों से अधिकारियों का दिल जीतेंगे और आपको कोई नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा भी पूरी होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज किसी के सहयोग से पूरा हो सकता है। जो आपको आराम और राहत दे सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आप कई क्षेत्रों में सफल रहेंगे। कुछ-कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने अधिकारियों से अपने काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिन्हे वह मान भी अवश्य जाएंगे। जरूरी कामों की योजना बन सकती है। सेहत के मामले में सावधानी जरूर रखें। भावनात्मक रूप से खुद को कुछ कमजोर महसूस करेंगे, साथ ही डिप्रेशन जैसी स्थिति रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। आज आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको बिजनेस के सिलसिले में आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी अपमान से दुखी हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोग अपना मनपसंद मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे और परिवार तथा आर्थिक मामलों को लेकर भी आपका ध्यान सतर्क रूप से बना रहेगा। हालांकि प्रेम संबंधी मामलों को लेकर उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और अगर आप भूमि भवन खरीदना चाहते है तो उसके लिए ये सही समय है। मगर अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न रहे और स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। पार्टनर के लिए समय निकालें। आज आप अपने किसी मित्र के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के लोग आपके व्यवहार को लेकर आश्चर्यचकित रहेंगे, क्योंकि आप मन में चल रहे झंझटो के कारण परेशान रहेंगे। आज के दिन सतर्क रहने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। बेहतर उपलब्धियां मिल सकती हैं। कुछ रुकावटें आने से परेशानियां भी रहेंगी। मौजूदा हालातों को देखते हुए धैर्य और संयम रखें। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कुछ ऐसे सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे, जिससे संबंधियों के बीच और घर परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज पैसों के लेन-देन से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोग किसी घरेलू काम की वजह से अपने कार्यों पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसके इलावा बाहरी भोजन का सेवन न करे, इससे पेट संबंधी समस्या हो सकती है और अधिक खर्च होने की वजह से बजट बिगड़ सकता है। हालांकि आपके दाम्पत्य जीवन में जरूर सुख शांति बनी रहेगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से आपका प्रोत्साहन भी बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। संसाधन पर्याप्त रहेगा। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ परेशान रहेगा। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। थोड़ी सी मेहनत से आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अनावश्यक खर्चों पर काबू पाए, अन्यथा लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। ईगो और गुस्से की वजह से घर का माहौल बिगड़ सकता है। आज आपकी फिसली हुई जुबान से कुछ ऐसा निकल सकता है जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपके आस-पास के लोग आपको सराहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस राशि के लोगों पर घरेलू कार्य का भार बढ़ सकता है, इसलिए किसी नए कार्य की शुरुआत न करे। हालांकि नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन किसी पर भी जल्दी यकीन न करे। इसके साथ ही कार्य के सिलसिले में आपको कही बाहर जाना पड़ सकता है तो ऐसे में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह जरूर सोच ले और योगा तथा मेडिटेशन पर जरूर ध्यान दे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button