राशिफल

मासिक राशिफल जुलाई 2020 : इन राशियों के लिए बहुत फलदायी रहेगा सावन का महीना, बरसेगी भगवान शिव की अपार कृपा

Masik Rashifal July 2020 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal July 2020

मासिक राशिफल जुलाई 2020

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) , चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, :

इस महिने में आपका मान- सम्मान बढ़ सकता है। आपको इस महिने में कोई सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है। आप की सभी ईच्छाओं की पूर्ति होगी और महीने के पूर्वार्ध में हीं सभी काम जो अटके पड़े थे पूर्ण हो जायेंगे। इसलिए मन लगाकर काम करें, क्योंकि इसका फल आपको शीघ्र ही मिलने वाला है। स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा। इस सावन आप पर शंकर भगवान की अपार कृपा बरसेगी।

उपाय : आपको प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए तथा सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए माणिक्य रत्न रविवार के दिन अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

शुभ रंग : नीला, हल्का भूरा।
शुभ अंक : 3, 8

वृषभ राशि (Taurus) , , , , वा, वी, वू, वे, वो बो :

इस माह में आपको कुछ नये प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। आपको इस माह में अपने धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर भी आप का आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा। विवाहितों को जीवनसाथी के लिए समय निकालना होगा अन्यथा आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकता है। जुलाई महीना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, बस आप स्वयं को सचेत रखें और हर परिस्थिति का डटकर सामना करें। आपको नौकरी से संबंधित अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

उपाय : आपको मछलियों को दाना डालना चाहिए।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक : 5, 7

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, , , , के, को, :

Gemini Astrology

अगर आप अपना घर खरीदना चाहते हैं या फिर घर का निर्माण करना चाहते हैं तो इस महिने के अंतिम दिन आपके लिए शुभ हैं। कुछ ऐसी स्थिति बनेंगी जो परिवार में किसी झगड़े को जन्म दे सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। कुछ लोगों का इस दौरान मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। इस महीने आप अच्छा धन अर्जित कर पाने में सफल होंगे। आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।

उपाय : गौ माता को हरा चारा खिलाए।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 9

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यापारियों को इस दौरान व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पित्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और आपको बुखार और टायफाइड जैसे समस्या भी घेर सकती हैं। आपकी लव लाइफ बेहतर बनेगी इस वजह से आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे।

उपाय : किसी गरीब को अनाज दान करें।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 9

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आपको अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है, जो पैसों को लेकर संभव है। ऐसे में थोड़ा ध्यान रखें और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने खर्चों पर भी नियंत्रण बनाएं। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई पुरानी बीमारी चली आ रही है तो, उससे थोड़ी राहत मिलेगी। आपका प्रियतम काफी प्रसन्न भी रहेगा और उन्हें आपके प्यार की कद्र भी होगी।

उपाय : पक्षियों के लिए अन्न और जल का रखरखाव करें।

शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 6, 8

Masik Rashifal July 2020

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, , , , पे, पो :

धन पक्ष की बात करें तो इस माह में धन का आगमन बना रहेगा। परंतु खर्च भी उसी प्रकार होगा। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो यह आपके लिए घाटे का सौदा साबित होगा। अगर रिश्तो की बात करें तो दांपत्य जीवन आपके लिए इस महीने सबसे बड़ी चुनौती के रूप में खड़ा होगा, जिसको संभालना आपके लिए थोड़ा टेढ़ा साबित हो सकता है। आइए नजर डालते हैं आपके करियर पर, तो आपको बता दें विधार्थियों के लिए समय थोड़ा कष्टकारी है सयम बनाएं रखें। महीने के अंत में छोटे भाई बहनों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय : सावन के प्रत्येक सोमवार का व्रत करें।

शुभ रंग : हल्‍का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 10

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने कितनी भी मुश्किल चुनौती आये, उसे स्वीकार करने से ना डरें। नई नौकरी की तलाश शुरू कर दें महीने के अंत में आपको लाभ ही होगा। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। इस महीने यात्रा करने से बचें। करियर की बात करें तो इसमें उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपके विरोधी भी काफी मजबूत रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने का या आपके मान सम्मान को गिराने का पूरा प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से देखने पर पता लगता है कि आपकी आमदनी इस दौरान ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने प्रियतम के साथ कहीं सैर पर जा सकते हैं और एक दूसरे के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

उपाय : आपको सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए और प्रतिदिन सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करना चाहिए।

शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक : 5, 9

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने आप कार्य को लेकर आप काफी गंभीरता दिखा सकते हैं। इस महीने आपको किसी बोझ या अनचाहे साथी से भी छुटकारा मिल सकता है। इस महीने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से समझदारी बरतनी होगी, क्योंकि इस समय स्थिति सही नहीं हैं। परिवार के लोग इस समय आपका भरपूर साथ देंगे, और आपकी बड़ी से बड़ी समस्याएं भी हल करने में भी वे आपकी मदद करेंगे। बिजनेस से अच्छे परिणाम निकालने का यह सबसे बेहतर समय चल रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ बढ़ सकता है इसलिए आप को ध्यान पूर्वक चलना होगा और निवेश करने से पहले भी सोचना होगा। आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर इरिटेट भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

उपाय : भगवान विष्णु की नियमित आराधना करना और उन्हें पीला चंदन चढ़ाना आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 7

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius Astrology

महीने की शुरुआत में आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आखिर तक बेहतर महसूस करेंगे। करियर के मामले में आपको बिल्कुल भी घबराने की आवश्यकता नहीं है भाग्य साथ देगा यह सावन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आपके लिए मिश्रित रहेगा, ऐसे में बहुत ध्यान से रहें। प्रेमी जोड़ों के बीच में किसी ना किसी प्रकार की गलतफहमी भी पैदा हो सकती है। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो, यह महीना काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें। किसी ऐसे कागजात पर दस्तखत करें, जिसको आपने पढ़ा ना हो नुकसान झेलना पड सकता है।

उपाय : आपको रविवार के दिन गाय को गुड़ और आटा खिलाना चाहिए।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 8, 11

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

 इस महीने अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको तनाव दे सकती है। व्यवहार कुशल होने के कारण आप कई कामों को बड़ी आसानी से कर पाएंगे। करियर के मामले में आपको बेहतरीन नतीजे मिलने वाले हैं। आपको इस बात से सावधान रहेगा कि कोई आप पर कोई झूठा दोष न लगा दें, इससे आपका व्यवहार खराब हो सकता है। आर्थिक जीवन पर दृष्टि डालें तो हम देखते हैं कि आपकी आमदनी में गिरावट नहीं आएगी और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो इस महीने आपका स्वास्थ्य आपको प्रभावित कर सकता है लेकिन नियमित खान-पान तथा शारीरिक अभ्यास के द्वारा किसी बड़ी समस्या से बच सकते है।

उपाय : गरीबों को मुफ्त में दवाइयाँ वितरित करें।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी।
शुभ अंक : 2, 9

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने विचारों में सकारात्मकता का भाव रहेगा। लोग आप से सलाह लेने आएँगे और इसके साथ ही साथ कार्यस्थल पर आप का दबदबा बढ़ेगा। यदि आपके आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो, ऐसा पता चलता है कि यह महीना आपकी आर्थिक स्तिथि को सुधारेगा लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको विशेष रूप से रक्त संबंधित समस्याओं से बच कर रहना होगा। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आपका यह महीना शुरुआती दौर में थोड़ा उल्टा रहने वाला है लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सुधरती चली जाएंगी और महीना बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। आपके पिताजी का स्वभाव थोड़ा सा तीखा हो सकता है।

उपाय : आपको श्री शनि देव जी के बीज मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनेश्चराय नमः” का नियमित जाप करना चाहिए।

शुभ रंग : गहरा लाल, भूरा।
शुभ अंक : 7, 19

मीन राशि (Pisces) दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

यह महीना आपके लिए काफी फलदायी रहेगा अपने आप पर पूरा भरोसा रखें और अपने आत्मविश्वास के साथ जिस भी काम में आप हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है, ऐसे में अपने विरोधियों से पूरी तरह सावधान रहें। आर्थिक दृष्टिकोण की बात करें तो आपके खर्चों में गिरावट देखने को मिलेगी और इनकम के कई नए रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आपके लिए वैसे तो हम बढ़िया ही रहेगा इस समय में हुए रोग सामान्य नुस्खों से ही ठीक हो सकते हैं। स्किन एलर्जी या त्वचा संबंधित रोग होने की संभावना अधिक हो सकती है। आपका प्रेम जीवन काफी बेहतर रहने वाला है, लेकिन अपने जीवन साथी से झूठ बोलने से बचे तभी आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय कर पाएंगे। आपके पारिवारिक जीवन में तनाव और क्लेश हो सकता है।

उपाय : मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चना अथवा चूरमा का भोग लगाना चाहिए।

शुभ रंग : आसमानी, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 17

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button