राशिफल

राशिफल 23 अप्रैल 2024 : आज बजरंग बली हनुमान रहेंगे इन जातकों पर खुश, बनेंगे सभी बिगड़े काम, प्रेम जीवन रहेगा अनुकूल, स्वास्थ्य देगा साथ, लेकिन ये रहे थोड़ा संभलकर

Rashifal 23 April 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 April 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपनी जुबान पर काबू रखें। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। घर के किसी सदस्य की शादी की भी प्लानिंग होगी। बिना बात किए किसी से बहस न करें। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा विवाद हो सकता है। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें, इससे आप अनचाही परेशानी से अपने आप को बचा पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना पड़ेगा। निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। अटका हुआ भुगतान मिल सकता है और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। पड़ोसियों के साथ शांति से किसी भी मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करें। रिश्ते मधुर होंगे। ध्यान रखें कि लापरवाही और आलस की वजह से कोई कार्य गलत हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जीवन की परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आप किसी भी काम में समझदारी दिखाएं। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। खान-पान में संयम बरतना होगा अन्यथा सेहत से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सुख-सुविधा पर व्यय वृद्धि होगी। जीवनसाथी से विवाद के कारण क्लेश होगा। खतरनाक कार्यों से दूर रहें, क्योंकि हानि के सिवा कुछ भी प्राप्त नहीं होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में उचित तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyघर के बड़ों और कुछ अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को अपने जीवन में लागू करें। इस समय हस्तक्षेप करना और दूसरों को सलाह देना उचित नहीं है। मार्केटिंग के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे और अपने कार्यों से उच्चाधिकारी को खुश रखेंगे। कार्य योजनाओं के प्रति विचार-विमर्श होगा। दोस्तों तथा मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची ना करें। इस समय बाहरी व्यक्तियों अथवा दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आप स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप अपने साथी से चिड़चिड़े लगते हैं, शांत रहें। ज्यादा काम करने से कमर या पीठ में समस्या हो सकती है। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। आध्यात्मिक बातों में रुचि बढ़ने के कारण उसी से संबंधित लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। आज आपको अपने काम और अपनी क्षमताओं को लेकर काफी उत्साह मिलेगा। घर के लिए कुछ नया सोचेंगे। कुछ समय के लिए किसी मंदिर के दर्शन करेंगे और शांति का अनुभव करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामले में प्रगति होगी। पुरानी चिंता से छुटकारा मिल सकता है। खरीददारी आदि में अनावश्यक खर्च हो सकता है। कोई घरेलू नुकसान भी होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। नकारात्मक विचारों को अपने मन में आ सकते हैं। दूसरों के सुझावों पर गंभीरता से विचार करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपना लक्ष्य ऊंचा रखना चाहिए और वहां पहुंचने के लिए योजना बनाकर उस पर अमल करना चाहिए। प्रेम में धोखा मिल सकता है, छोटी-छोटी बातों को बेवजह तूल न दें। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। मनोरंजन के लिए बनी कोई योजना टाली जा सकती है। राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

काम करते समय छोटी-छोटी कठिनाइयों का सामना हो सकता है, जिसके द्वारा आपके अंदर चंचलता बढ़ेगी, फिर भी आप काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। युवाओं को कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। उधारी लेने और देने से भी बचें। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। मित्र व रिश्तेदारों के स्वागत का अवसर प्राप्त होगा। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कभी भूलकर भी घर की छत पर ना रखें ये चीजें, रुक जाती है तरक्की और मां लक्ष्मी भी रूठ जाती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button