राशिफल

राशिफल 5 जून 2022 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान सूर्यदेव की कृपा, चिंता और घरेलू तनाव से मिलेगी मुक्ति, लेकिन ये रहे सेहत को लेकर सचेत

Rashifal 5 June 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 June 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिल रहा है, शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सही समय है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। रिश्ता आपका बेहतर बना रह सकता है। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात हो सकती है। कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आर्थिक लेन-देन और खरीदारी लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। फिजूल की बातों में समय व्यर्थ ना करके अपने परिवार पर भी ध्यान दें। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं। यूरिन संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

समय अनुकूल है जो आपको आशावादी बनाकर रखेगा और किसी सफलता का जरिया भी बनेगा। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। आप सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करने का प्रयत्न करें। आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी फोकस रखना जरूरी है। जीवन साथी के साथ घूमने फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिन के आरम्भ से ही व्यस्तता की अधिकता रह सकती है। केवल सोच-विचार करते रहने के कारण आप किसी भी प्रकार के निर्णय तक आज पहुंच नहीं पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में बदलाव हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र और कार्यालय में भी आपको लोग सम्मान पूर्वक देखेंगे। नौकरी में जूनियर्स से पूरा सहयोग मिलेगा। वित्तीय मामलों को लेकर आपको कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

एक आशा से भरा दिन आपने सामने है। परिश्रम करें। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कुछ हद तक अपने खर्चों पर भी नियंत्रण करना जरूरी है। कब्ज व गैस की वजह से शारीरिक ऊर्जा में कमीं महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कोई ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क होगा जो आपके भविष्य के लिए बहुत प्रभावशाली साबित होगा। अपने कार्यस्थल पर मुद्दों के बारे में स्पष्ट और उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। लाइफ पार्टनर की तरफ से आपको बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला ना लें। स्वास्थ्य की बात करें तो चाय-कॉफी जैसे पदार्थों का ज्यादा सेवन शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें आपको जीत हासिल होगी। मन में खुशी बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप परिवार की शक्ति का स्तंभ बनकर खड़े रहेंगे। अपने इगो और अपने मतभेदों को दूर रखकर अपने काम को प्राथमिकता दें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिजनों के साथ मतभेद गहरे होंगे। यदि आप उग्र होकर आप बात करेंगे तो मामला बिगड़ सकता है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। नए वाहन को लेकर सावधानी बरतें।  ध्यान रखें कि आज खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। अनाज के थोक कारोबारियों को अनुकूलता सम्भव है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। काम-काज में जरूरत से ज्यादा तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी बड़ी दावत में शिरकत करेंगे। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। कुछ जातकों को आज दांत का दर्द परेशान कर सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका संपर्क दायरा और पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थियों को भी पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। मन में बड़े विचार प्रदर्शित हो सकते है। आपसे बड़े भाई-बहनों की सलाह आपको कुछ फायदा पहुंचा सकती है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है। सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुके।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे और किसी वजह से तनाव हो सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले विवेक से काम लें। आपके कुछ दुश्मन आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी दे सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। बच्चें खेल कूद में अपना समय बिताएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी घरेलू काम का पूर्ण हो जाना आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा। भाई-बहन में लड़ाई हो सकती है। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पिता के अनुशासित व्यवहार से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। सन्तान के करियर सम्बन्धी चिन्ता दूर हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 June 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button