राशिफल

राशिफल 15 अगस्त 2021 : आज भगवान सूर्यदेव चमकाएंगे इन राशियों का भविष्य, नौकरी और व्यापार सम्बंधित परेशानी होंगी दूर, धन वृद्धि के हैं योग

Rashifal 15 August 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के लोगों को किसी बात पर अड़ने की बजाय, उसका समाधान निकालना चाहिए, क्यूकि किसी एक बात पर अड़ने से चीजें उलझ सकती है। आज आपके घर में सुख-शांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। किसी अनुभवी की राय आपके लिए फायदेमंद रहेगी। एलर्जी और पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा। अपने महत्वपूर्ण विचार दूसरों से शेयर न करें, दूसरे इसका लाभ उठा सकते हैं। आज कोई रिस्क नही लेंगे। पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति का गलत बर्ताव आपको अधिक तकलीफ दे सकता है। इसके इलावा आपकी नियमित सुख सुविधाओं में कमी भी आ सकती है और संतान के कामों से कष्ट हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत बढ़िया समय बिताएंगे। किसी प्रिय जन का घर में आगमन सभी लोगों को खुशी प्रदान करेगा। संतान की समस्याओं को सुलझाने में भी समय व्यतीत होगा। खुद की मर्जी चलाने से बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है और इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सभी कार्य में सफल होने के लिए अत्यधिक मेहनत की भी जरूरत है। अगर भाग्य के भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा भी देंगे। आपके अपने ही कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराइयां और गलतफहमी उत्पन्न कर सकते हैं। अगर आप शुभ फल पाना चाहते है, तो बंदरों को केले खिलाएं और आज आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। फैसले लेने की क्षमता बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों को न केवल सामाजिक संबंधों से लाभ प्राप्त होगा, बल्कि खूब सहयोग भी मिलेगा। इसके इलावा आज अपने समय का सदुपयोग करे और बड़ों का सम्मान करे। जहाँ एक तरफ आज आपके सोचे हुए काम संपन्न होंगे, वही दूसरी तरफ आप कोई नया वाहन खरीदने का मन बना सकते है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखें जो आने वाले वक्त में आप फिर पा सकें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyइस राशि के लोगों को कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है, जिसका इन्हें काफी समय से इंतजार था। इसके इलावा धीरे धीरे आपके हालात ठीक होते जायेंगे और संबंधों को लेकर मन में किसी तरह का संदेह न रखे। किसी परिजन को मुश्किल परिस्थिति में आपकी जरूरत पड़ सकती है, तो ऐसे में बातचीत करने से हर समस्या का हल मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके व्यापार में धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं, लेकिन आज आपके रूखे व्यवहार के चलते जीवनसाथी के साथ थोड़े मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक और सुखद रहेगा। भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी इसलिए सेहत सेहत पर ध्यान दीजिए। त्वचा से संबंधित तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन अति उत्तम रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना नजर आ रही है। किस्मत पूरा साथ देगी। आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय सकारात्मक रहेगा। कोई उत्तम डील भी होने की संभावना है। दूर का रिश्तेदार मिलने आ सकता है। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आज मनपसंद भोजन खाने की अभिलाषा पूर्ण होगी। माता का सानिध्य प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

युवाओं को रोजगार के उचित अवसर सुलभ होंगे। जिन बातों से संबंधित आपको अधिक विश्वास है, उन बातों पर पहले काम करना शुरू करें। काम में आ रही थोड़ी सी भी तकलीफ आपको अधिक परेशान कर सकती है। जीवन साथी के साथ कोई हल्की-फुल्की नोक-झोंक संभव है। भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। शाम को परिवार के साथ समय बितायेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके विचारों को काफी प्रभावित करेगा। मेहनत तथा परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। आगामी कामों की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो आज उससे राहत मिलेगी। आर्थिक सुधार होगा। दिनभर लाभ के लिए भागदौड़ करने के बाद सांयकाल के समय कुछ आराम मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप के मन में किसी काम को लेकर के निराशा का भाव आ सकता है। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होने के भी आसार है, लेकिन खरीददारी पर ज्यादा खर्च हो सकता है। इसके इलावा दिन को बेहतरीन बनाने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस राशि के लोगों के मन में कई तरह की चिंताएं पनप रही है, जिसके कारण इनका काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी कभी कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव हैं। बच्चे माता-पिता का  किसी धार्मिक काम में उनका साथ  देंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button