खबरेंवायरलसोशल मीडिया

महाभारत में भीष्म पितामह के पीछे एक सीन में दिखा कूलर, देखने वालों ने सोशल मीडिया पर लिए खूब जमकर मजे

इन दिनों सोशल मीडिया पर दूरदर्शन चैनल और उस पर प्रसारित होने वाली कार्यक्रमों की खूब चर्चा हो रही है। खास करके रामायण और महाभारत तो पूरी तरह से सोशल मीडिया पर छाएं हुए है। बता दे कि इन दोनों कार्यक्रमों के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके है। इन्हीं में से एक सीन महाभारत से सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल महाभारत के एक सीन में भीष्म पितामह के पीछे कूलर की झलक दिखाई दे रही है। तो ऐसे में यूजर्स इस तस्वीर को लेकर काफी मजे ले रहे है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस सीन का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

महाभारत के एक सीन में

भीष्म पितामह के पीछे पड़े कूलर को देख यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट :

हालांकि ये अच्छी बात है या बुरी ये तो हम नहीं कह सकते। मगर आप इस सीन का नजारा जरूर यहाँ देख सकते है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि सोशल मीडिया के जमाने में अलग अलग डायलॉग्स के साथ इस सीन को जोड़ कर इसके मीम्स बनाएं जा रहे है। जो खूब वायरल हो रहे है। इस बारे में एक यूजर ने लिखा है कि भीष्म पितामह एयर कूलर का इस्तेमाल कर रहे है। ओह भाई मारो मुझे मारो। वही दूसरे यूजर ने इस तस्वीर में बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल को टैग किया है।

महाभारत के एक सीन में

ये कूलर नहीं पिलर का डिजाइन है :

इसके इलावा एक यूजर ने यह भी लिखा है कि कूलर का आविष्कार 1951 में हुआ था, लो भीष्म पितामह समझ रहे है कि अपुन हिच भगवान है। हालांकि कुछ लोगों का ये भी मानना है कि तस्वीर के साथ कुछ न कुछ तो गलत किया गया है, क्यूकि ये तस्वीर असली नहीं हो सकती। जी हां उनका कहना है कि ये वास्तव में पिलर का डिजाइन है, न कि कोई कूलर है। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा है कि यह दिव्य कूलर है और एक ने लिखा है कि हां तो भीषण पितामह गर्मी से क्यों मरे।

महाभारत के एक सीन में

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ महाभारत का यह सीन :

अब ऐसे में ये तय करना मुश्किल है कि महाभारत के एक सीन में जो यह कूलर दिखाई दे रहा है, ये वास्तव में कूलर ही है या कुछ और है। मगर इतना जरूर तय है कि इस कूलर की वजह से सोशल मीडिया पर महाभारत की खूब चर्चा हो रही है और लोग इस तस्वीर पर जम कर चुटकी भी ले रहे है।

यह भी पढ़ें : महाभारत में ऐसे शूट हुआ था द्रौपती चीरहरण का सीन, लेकिन उसके बाद रो पड़ी थी रूपा गांगुली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button