दिलचस्प

ऑपरेशन के वक्त डॉक्टर हरा लिबास आखिर क्यों पहनते है, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह  

इसमें कोई शक नहीं कि हम सब कभी न कभी और किसी न किसी वजह से हॉस्पिटल तो जरूर गए होंगे तथा वहां डॉक्टर से भी रूबरू हुए होंगे। ऐसे में आपने देखा होगा कि आमतौर पर डॉक्टर्स सफेद कोर्ट पहन कर रखते है, लेकिन जब ऑपरेशन करने का समय आता है तो डॉक्टर्स हरे रंग का लिबास पहन लेते है। जी हां ऑपरेशन के वक्त डॉक्टर हरा लिबास क्यों पहनते है, इस बारे में काफी कम लोग ही जानते होंगे। तो आज हम आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताना चाहते है।

ऑपरेशन के वक्त डॉक्टर हरा लिबास क्यों पहनते है :

गौरतलब है कि पहले डॉक्टर्स ऑपरेशन करते समय सफेद लिबास ही पहना करते थे, लेकिन फिर बीसवीं सदी की शुरुआत हुई और डॉक्टर्स ने सफेद की जगह हरा लिबास पहनना शुरू कर दिया। वो इसलिए क्योंकि उन्हें लगा कि ऐसा करने से ऑपरेशन करते समय डॉक्टर्स और दूसरे मेडिकल स्टाफ की आंखों को सुकून मिलेगा। जी हां कुछ शोधकर्ताओं और एक्सपर्ट्स का मानना है कि हरा रंग हमारे मन को शांत रखता है।

बता दे कि कई बार डॉक्टर्स को लम्बे समय तक ऑपरेशन थियेटर में रहना पड़ता है और ऐसे में उनको बार बार खून के लाल रंग को देखना पड़ता है। जिसके कारण उनकी आंखों पर काफी जोर पड़ता है और फिर ये भी हो सकता है कि आंखों पर जोर पड़ने के कारण वह सर्जरी पर ध्यान न दे पाएं। यही वजह है कि आंखों को आराम पहुंचाने के लिए डॉक्टर्स हरे रंग का लिबास पहनते है।

ये है एक्सपर्ट्स की राय  :

जब कि इस बारे में विजुअल एक्सपर्ट्स का मानना है कि लाल रंग पर लगातार फोकस करने के बाद अगर ऑपरेशन कर रहे सर्जन सफेद रंग की सतह देखेंगे तो उन्हें हरा रंग दिखने का भ्रम पैदा होगा। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अगर सर्जन मरीज के रेड बॉडी टिशूज को लगातार देखने के बाद अपनी नजर सफेद कोर्ट या सफेद सर्जिकल मास्क पहने अपने सहयोगियों पर डालेगा तो उसे हरे रंग का छाया भ्रम हो सकता है।

बहरहाल वैज्ञानिक भाषा में इसे विजुअल इल्यूशन कहा जाता है। दरअसल बात ये है कि सफेद प्रकाश में इंद्रधनुष के सभी रंग जैसे कि बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल रंग समाएं होते है। तो ऐसे में लाल रंग के प्रभाव से आंखों को सफेद सतह से भी हरा रंग दिखने का सिग्नल मिलता है। यही वजह है कि डॉक्टर जब मरीज के लाल हिस्सों को देखने के बाद पहले से ही ग्रीन या ब्लू लिबास पहने अपने सहयोगियों को देखेगा तो हरे रंग का छाया भ्रम उसमें तुरंत घुल जायेगा। जिसके चलते उन्हें किसी तरह का विजुअल डिस्टरबेंस नहीं होगा।

अब तो आप समझ गए होंगे कि आखिर ऑपरेशन के वक्त डॉक्टर हरा लिबास क्यों पहनते है और इसके पीछे की वजह क्या है। दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी।

यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन में ड्राइवर को नींद लग जाए तो क्या होगा, रेलवे का ये सिस्टम नहीं जानते होंगे आप लोग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button