बॉलीवुड

एक से नहीं, इन पाँच अभिनेताओं के साथ इश्क फरमा चुकी है अभिनेत्री कँगना रनौत

बता दे कि अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुकी है। दरअसल कंगना रनौत ने जब से सुशांत के केस में दिलचस्पी दिखानी शुरू की है, तब से कई मशहूर हस्तियां उन्हें टारगेट करने की फ़िराक में है और यही वजह है कि कंगना रनौत दोबारा सुर्ख़ियों में है। फ़िलहाल हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताना चाहते है जिनके साथ कंगना रनौत का अफेयर रह चुका है और इनमे से कुछ नाम ऐसे भी है, जिनके बारे में जान कर आप हैरान रह जायेंगे। तो चलिए अब आपको इस बारे में जरा विस्तार से बताते है।

कंगना रनौत का अफेयर

इन सब के साथ जुड़ा था कंगना का नाम :

आदित्य पंचोली : सबसे पहले हम आदित्य पंचोली की बात करते है, जो उम्र में कंगना से करीब बीस साल बड़े है। दरअसल कंगना जब मुंबई आई थी, तब वह आदित्य पंचोली से मिली थी और पंचोली से मिलने के बाद ही उनके करियर की शुरुआत हुई थी। फ़िलहाल इन दोनों का रिश्ता कंगना की कामयाबी के बाद खत्म हो गया।

अध्ययन सुमन : इसके बाद हम शेखर सुमन के बेटे अध्ययन की बात करते है, जो कंगना के साथ फिल्म में काम भी कर चुके है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ था, लेकिन शेखर सुमन को इन दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था। ऐसे में शेखर सुमन ने एक इंटरव्यू में कह दिया था कि इन दोनों के बीच प्यार नहीं महज एक आकर्षण है, जो समय के साथ साथ खत्म हो जाएगा। इसके बाद अध्ययन ने भी कह दिया था कि वो केवल अपने करियर पर ध्यान देना चाहते है और फिर इन दोनों के रिश्ते का अंत हो गया।

कंगना रनौत का अफेयर

अजय देवगन : आपको जान कर हैरानी होगी कि अजय देवगन के साथ भी कंगना का अफेयर रह चुका है। दरअसल एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी और ये भी कहा जाता है कि कंगना सच में अजय को लेकर काफी सीरियस थी। यहाँ तक कि कंगना ने अजय देवगन को अपनी कलाई काटने की धमकी भी दी थी, लेकिन अजय किसी भी कीमत पर अपनी पत्नी काजोल को छोड़ना नहीं चाहते थे। फ़िलहाल इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो हम नहीं जानते, लेकिन इन दोनों का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चला।

एक ब्रिटिश डॉक्टर का नाम भी है इसमें शामिल :

निकोलस लाफर्टी : बता दे कि निकोलस लाफर्टी एक ब्रिटिश डॉक्टर है, जो कई बार मुंबई आ चुके है। ऐसे में कंगना को कई बार इनके साथ देखा जा चुका है, लेकिन अफ़सोस कि इन दोनों का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला।

कंगना रनौत का अफेयर

ऋतिक रोशन : गौरतलब है कि जब ऋतिक रोशन अपनी पत्नी से तलाक लेने का इंतजार कर रहे थे तब कंगना के साथ उनके अफेयर की खबरें हर किसी की जुबान पर थी। यहाँ तक कि कंगना ने तो इस बात को मान लिया था, लेकिन ऋतिक रोशन ने अफेयर की बात से साफ मना कर दिया था। इसके बाद कंगना ने ऋतिक पर कई इल्जाम लगाएं और इन दोनों का रिश्ता भी वही के वही खत्म हो गया। फिलहाल कंगना रनौत का अफेयर किसी के साथ नहीं है और आज कल वह अपने करियर पर भी खूब ध्यान दे रही है।

यह भी पढ़ें : करिश्मा कपूर ने जब बताया कितना मुश्किल था राजा हिंदुस्तानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button