दिलचस्प

मुकेश अम्बानी की साली ममता दलाल है स्कूल टीचर, जानिए कैसी है उनकी लाइफस्टाइल

इसमें कोई शक नहीं कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से मुकेश अम्बानी और उनका परिवार हमेशा सुर्खियों में छाया रहता है। जी हां कभी किसी पार्टी को लेकर तो कभी अपनी अनोखी लाइफस्टाइल के चलते अम्बानी परिवार अक्सर चर्चा का विषय बन ही जाता है। हालांकि नीता अम्बानी के मायके का परिवार मीडिया से दूर रहना ही पसंद करता है। जी हां नीता अम्बानी के पिता रविन्द्रभाई और माता पूर्णिमा दलाल अपने परिवार के साथ साधारण जीवन जीना ही पसंद करते है। ऐसे में अगर हम मुकेश अम्बानी की साली की बात करे तो वह एक स्कूल टीचर है और बड़े बड़े सेलिब्रिटी के बच्चों को पढ़ाती है।

स्कूल की प्राइमरी टीचर है मुकेश अम्बानी की साली :

बता दे कि संयुक्त परिवार में रह चुकी नीता अम्बानी के संस्कार इतने अच्छे थे कि धीरूभाई अम्बानी ने उन्हें देखते ही अपनी बहु बनाने का फैसला कर लिया था। इसके इलावा अगर हम नीता अम्बानी की छोटी बहन की बात करे तो वह उनसे चार साल छोटी है और उनका नाम ममता दलाल है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि धीरूभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल जिसकी संस्थापक खुद नीता अम्बानी है, उसी स्कूल में उनकी बहन ममता प्राइमरी टीचर है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा वह इस स्कूल का मैनेजमेंट भी संभालती है और शादी से पहले नीता अम्बानी भी एक प्रोफेशनल टीचर ही थी। यहाँ तक कि अम्बानी परिवार की बहु बनने के बाद भी उन्होंने कई सालों तक पढ़ाना जारी रखा था।

बड़े बड़े सेलिब्रिटी के बच्चों को पढ़ा चुकी है ममता दलाल :

वही अगर हम मुकेश अम्बानी की साली ममता दलाल की बात करे तो उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह शाहरुख़ की बेटी सुहाना से लेकर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तक सब को पढ़ा चुकी है, लेकिन फिर भी उनके लिए सभी स्टूडेंट्स एक समान है। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वह सिर्फ पढ़ाती ही नहीं है, बल्कि वर्कशॉप और फिजिकल एक्टिविटीज भी करवाती है। जी हां नीता अम्बानी पर लिखी गई किताब She Walks She Leads में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि उनके पिता को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं था और यही आदत उनकी बहन में भी है।

मुकेश अम्बानी की साली

ईशा अम्बानी की शादी में नीता अम्बानी संग डांस वीडियो हुआ था वायरल :

हालांकि मुकेश अम्बानी के बड़े बेटे की शादी में ममता दलाल मौजूद थी और ईशा अम्बानी की शादी में भी नीता अम्बानी का अपनी बहन तथा देवरानी के साथ डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था। वैसे ये बात काफी कम लोग जानते है कि ममता दलाल बॉलीवुड के फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की ड्रेसेज के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी है और ममता दलाल के अपनी बहन तथा उनके परिवार के साथ काफी अच्छे संबंध है। तभी तो ईशा अम्बानी ने शादी के बाद एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन तीनों भाई बहनों को बड़ा करने में मासी ममता की भी खास भूमिका रही है। यानि अम्बानी परिवार सच में नीता अम्बानी की बहन ममता दलाल को अपने परिवार का ही हिस्सा मानता है।

यह भी पढ़ें : नीता अम्बानी का प्राइवेट जेट उनके घर से भी है ज्यादा आलीशान और आकर्षक, देखे कुछ दिलचस्प तस्वीरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button