
राशिफल 8 जून 2025 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, घर परिवार में होगी तरक्की, संतान बढ़ाएगी समाज में नाम, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 8 June 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 June 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। थोड़ा तनाव में रहेंगे, जिससे आपका नुकसान हो सकता है। अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें। कामकाज में व्यस्तता के अलावा आप परिवार व दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। पति-पत्नी तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुरता भरे संबंध रहेंगे। टायर के व्यापारियों को कारोबार का विस्तार करना है तो आगे बढ़िए, समय पक्षकारी है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपकी पैसों की तंगी पूरी तरह से दूर हो जाएगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कुछ लोगों की वजह से आपका मूड भी खराब हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। शाम का समय जीवन साथी या प्रेमी के साथ गुजरेगा। आज किसी बड़ी मुसीबत से सामना हो सकता है, धैर्य रखें। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। बिजनेस में फायदे के योग हैं। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। आपको अपने कामकाज का अच्छा फायदा मिलेगा। आज किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो अचानक आपको आपके ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर आज काम का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार हैं। आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज नई संपत्ति खरीदने या पाने के योग हैं। पैृतक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। आज बच्चों के साथ कुछ टाइम स्पेंड करेंगे। आज आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। दोस्तों से तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। ऑफिस में काम का लोड बढ़ सकता है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएँगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को सकारात्मक पाएंगे। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे, सामाजिकता एवं संपर्क क्षेत्र बेहतर रहेगा। घर का वातावरण मधुर तथा अनुशासित रहेगा। यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा। नाक, कान और गले का कष्ट रह सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। योजना अनुसार कार्य करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र का विकास होगा और लाभ की स्थितियां बनेंगी। व्यापार में नए सौदों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त होगा। आप किसी की बात और सलाह मानने के मूड में नहीं रहेंगे। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपको कम कोशिश में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। अपने पसंदीदा विषय में महारथ हासिल करने का निर्णय भी लेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रूके हुए बड़े काम पूरे होंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आमदनी में इजाफा होगा। कुछ लोगों का विदेश जाने का योग बन रहा है। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और पराक्रम में वृद्धि होने से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के प्रयास सार्थक होंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
बता दे कि संयुक्त परिवारों में किसी प्रकार की कलह की स्थिति बन सकती हैं, लेकिन कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी शुभ होगा। अगर आज आप अपनी जीवनशैली को बदलेंगे तो इससे आपको लाभ होगा। इसके इलावा किसी भी महत्वपूर्ण काम को लेकर जल्दीबाजी ना करे और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि संतान के लिए आज खास खर्च करना पड़ सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपको अपने भागीदारों से काफी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है। विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आज आप जिसे अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, वह भी आपकी बातें समझ जाएगा। व्यवहार से जुड़ी समस्या हल होने की उम्मीद है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।