राशिफल

राशिफल 2 अक्टूबर 2022 : आज इन जातकों की होगी खूब तरक्की, प्रगति पथ पर आगे बढ़ेंगे, भगवान सूर्यदेव रहेंगे मेहरबान, लेकिन परिवार में बढ़ सकती हैं परेशानियां

Rashifal 2 October 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 October 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नए अवसर को नजरअंदाज न करें। युवा वर्ग को अपनों से बड़ों का आदर-सत्कार करना होगा। सेहत में मौसम बदलाव के कारण स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। आलस्य, थकान के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। खोए हुए अवसर का पछतावा हो सकता है। खर्चे पर नियंत्रण रखें‌‌।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कुछ घरेलू काम अटक सकते हैं। समय की कीमत को अवश्य पहचानें और उचित समय पर काम करने की कौशिश करें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सबसे बेहतरीन रहेगा। बोलचाल का लहजा नरम रखें। कटु वाणी की वजह से कुछ लोगों से नाराजगी उत्पन्न हो सकती है। किसी के देखा देखी में अपना नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और शांति बनाकर रखने से समय सुगम हो जाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा, परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। कुछ मामूली मुद्दों पर घरेलू मोर्चे पर तनातनी हो सकती है। व्यापारियों को लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। काम की जगह के लोगों के साथ के संबंध सुधारने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले पार्टनर की सलाह लेना जरूरी है। आज अन्न दान करना बड़ा ही लाभ देने वाला है। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। यदि घर के किसी सदस्य के साथ कोई मनमुटाव था तो वह भी दूर हो सकता है। फलों के व्यापारियों के लिए स्थिति लाभकारी रह सकती है। निकट के सम्बन्धों के स्वरूप में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। दिमागी उठापटक से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस समय अगर कोई अपने जीवन से जुड़े खास निर्णय को लेने के लिए प्रयासरत है, तो आपका यह निर्णय बेहतरीन साबित होगा।  स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम व योगा करते रहें। करियर संबंधित विचार परेशान कर सकता है। कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना आ जाती है, जिसकी वजह से कुछ संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

धार्मिक गतिविधियों पर खर्च कर सकते हैं। कार्यालय में आपके सहकर्मीं आपका विशेष रूप से समर्थन और सहायता करेंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी क्षमता से प्रभावित हो जाएंगे। रहस्यपूर्ण मामालों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। अपने काम में अधिक उलझे रहेंगे, इस कारण रिलेशनशिप या वैवाहिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। परिवार वालो से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है लकिन इससे बचने का प्रयास करें। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। लोगों के साथ जान पहचान भी बढ़ेगी, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कोई धार्मिक यात्रा की संपन्न हो सकती हैं। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। दूसरों से अपेक्षा न करें। आप आज खुशहाल और परिपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे। आप को किसी के साथ आध्यात्मिक संबंध का अनुभव हो सकता है। कार्य में विलंब होगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। रिश्तों के उतार-चढ़ाव को सँभालने की जरूरत पड़ेगी। आज मित्र आप के पक्ष में रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख, दिन अच्छा है।  कोई काम अधूरा होने के कारण आपका डर बढ़ सकता है। दुष्टजनों से बचकर रहें। वे हानि पहुंचा सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे, क्योंकि यह समय बहुत अधिक मेहनत करने का है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। यात्राओं से मनोवांछित और सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आप को छोटी यात्राओं से भी वित्तीय लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानी में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ बड़े अटके काम सही वक्त पर होंगे। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के भी संकेत है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

करियर में आये बदलाव से आप प्रसन्न नहीं होंगे। फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत है। आप को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी ग्रहण करनी होगी। गुस्से और जिद की वजह से संबंधों में दिक्कत आ सकती है। रिश्तों की मर्यादा का ध्यान रखें। कार्य की व्यस्तता में अच्छी डाइट और व्यायाम करना न भूले।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपकी अपेक्षाओं की यदि उपेक्षा हो गई तब आपका दिल बुरी तरह से टूट सकता है। इसलिए उतना ही सोचें जितना कि व्यवहारिक रूप से होना संभव होता है। ‍बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 October 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ये संकेत दिखें तो तुरंत समझ जाएं आपके घर में है वास्तुदोष, तुरन्त प्रभाव से करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button