राशिफल

राशिफल 14 मार्च 2023 : आज बजरंग बली हनुमान की मेहर से ये जातक रहेंगे संकटमुक्त, दैनिक योजनाएं होंगी सफल, मित्र वर्ग देगा हर कदम पर साथ

Rashifal 14 March 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 March 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे शादी करने का फैसला ले सकते हैं। आज विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने की वजह से चिंताएं बढ़ेंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है। करियर की दिशा में बदलाव लाने से कोई खासा लाभ नहीं मिलेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों के बीच तालमेल बनाए रखेंगे। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। किसी तरह की एलर्जी होने की आशंका बन रही हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दूसरों से सहायता की उम्मीद रखना व्यर्थ रहेगा। जीवन शैली को सकारात्मक बनाकर रखने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा, जिससे अब प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आप भी चिंतामुक्त रहेंगे। दूसरों को यह बताने के लिए अत्यधिक उतावले न हों कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा, लाभदायक समझौते हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आप अपने उत्कृष्ट प्रयासों से उन्नति करेंगे। आज आप अपनी संतान की शिक्षा के कारण थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने किसी परिवार के सदस्य अथवा गुरुजनों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। शत्रुओं पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने कार्यो में शान्ति बरतनी चाहिये।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज खुद को अकेला ना छोड़ें। अपनी वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारी को भली-भांति समझें एवं संबंधों में मधुरता बनाए रखें। पारिवारिक मामलों को लेकर भाईयों के मध्य तनाव उत्पन्न हो सकता है, आपसी संबंधों में खटास न आने दे, विवादित बातों को भी अपनी सूझबूझ से समाप्त करना ही सही रहेगा। अधूरे कार्य पूरा कर सकेगें। अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बांटें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन शुभ है। आपका भाग्य पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। आप अपने काम पर ध्यान दे और उसे मन लगाकर करें। व्यापार से जुड़े लोगों को वाणी में गंभीरता रखनी चाहिए हल्की वाणी बड़े ग्राहकों से विवाद करा सकती है। पारिवारिक कष्ट आपके दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते है। आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। कोई घरेलु झगड़ा जो कि आपकी अशांति का कारण बना हुआ था, अब खत्म हो जाएगा। सबके हित को कायम रखते हुए ये झगड़ा खत्म करना ही ठीक होगा। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उठ सकती हैं, हल्का खान-पान ले और योगा और मेडिटेशन को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको उचित और अनुचित का निर्णय करने में असहजता अनुभूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च करने से बचना होगा। जिस रिलेशनशिप की आपको चाह है, वह आपके लिए सही है या नहीं, इस बात को ठीक से समझें, तभी कोई निर्णय लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने निजी और दिलचस्पी वाले कामों में ज्यादा वक्त बीताएंगे। मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। आने वाले समय में अपने जीवन में बहुत बड़े परिवर्तन आने वाले हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। आय बढ़ेगीलेन-देन में सावधानी बरतें। आपमें से कुछ अपनों की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। भारी वाहनों के टायरों के कारोबारियों को लाभ हो सकता है। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी फिलहाल किसी भी बदलाव की कोशिश न करें। किसी शादी या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

ग्रह गोचर और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में हैं। परंतु इनका सदुपयोग करना आपके कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। जल्द ही किसी खास काम के लिये पैसों की जरूरत पड़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। घर में उपयोग होने वाली किसी वस्तु की खरीददारी आज कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 March 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button