राशिफल

राशिफल 2 जून 2021 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान गणेश की खास मेहरबानी, किसी नए काम की शुरुआत रहेगी फायदेमंद, लेकिन ये रहें सावधान

Rashifal 2 June 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके विरोधी आचानक से आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। परंतु आप अपने सूझबूझ से इससे निकलने में सफल रहेंगे। आज पुराने रुके हुए काम बनेंगे। अविवाहितों के लिए आज कोई अच्छा प्रपोजल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। घर में अचानक कोई पुराना मामला उभर सकता है। पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

काम को टालने की बजाय उसे समय पर करें। मानसिक थकान रहेगी, नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। किसी बात का विरोध होगा। अपने कामकाज को लेकर थोड़े अधिक व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते आप अपने परिवार वालों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना समस्या को बढ़ा सकता है, सावधान रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें मन हल्का होगा और हल भी मिल जाएगा। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। वाहन की खरीदारी की योजना बन सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। शुभ फल के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए अत्यंत लाभदायक रहेगा। किसी विषय में बड़ा फायदा प्राप्त होगा, जिसके कारण अनेक प्रकार के अटके हुए कामों को मार्ग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर बड़ी खरीददारी हो सकती है। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को सजग रहना होगा। दस्तावेज और हिसाब-किताब में पारदर्शिता अपनाने की आवश्यकता है। कानूनी मामलों में ना पड़े।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी को दिया हुआ धन प्राप्त होने में कठिनाई आ सकती है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। बात-बात पर आपको अभी गुस्सा आएगा। बच्चों की तरफ से आप काफी चिंतित रहेंगे। घर के लिए अनावश्यक रूप से खरीददारी करना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपकी राय आज दूसरों के लिए बहुत मायने रखने वाली है। लोग आपको देखेंगे और जवाब के लिए आपके पास आएंगे। छोटी-छोटी बातें मन को अशांत कर सकती हैं। युवा वर्ग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए ये स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का माहौल बिगड़ने से बचाएं। जीवनसाथी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं इसलिए बातचीत के दौरान सावधानी रखें। यदि पिता के साथ किसी तरह का मनमुटाव था तो वह इस दौरान दूर हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन शांत रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले उसके लिए पर्याप्त तैयारी अवश्य कर लें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कई विकल्प आ सकते हैं। ऑफिस के सभी कार्य आप समय पर पूरे करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विरोधी और दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन परेशान न हो आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। किसी भी वजह से घर-परिवार में अपनो से तकरार न पैदा करे। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इमानदारी से काम करते रहे सफलता निश्चित है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। यदि यात्रा आवश्यक नहीं है तो यात्रा ना करें। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button