राशिफल

राशिफल 5 नवंबर 2022 : आज इन जातकों पर रहेंगे भगवान शनि मेहरबान, मिलेगी पारिवारिक कष्टों से मुक्ति, आय में होगी वृद्धि, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 5 November 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 November 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको उचित और अनुचित का निर्णय करने में असहजता अनुभूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च करने से बचना होगा। जिस रिलेशनशिप की आपको चाह है, वह आपके लिए सही है या नहीं, इस बात को ठीक से समझें, तभी कोई निर्णय लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके द्वारा लिया गया कोई पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत फैसला बेहतर रहेगा। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपके कार्यों में और अधिक गति देगी। घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। किसी काम के सिलसिले में आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है। काम की जगह पर गलत आरोप लगाए जा सकते हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करनी होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। कोई घरेलु झगड़ा जो कि आपकी अशांति का कारण बना हुआ था, अब खत्म हो जाएगा। सबके हित को कायम रखते हुए ये झगड़ा खत्म करना ही ठीक होगा। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उठ सकती हैं, हल्का खान-पान ले और योगा और मेडिटेशन को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जितनी आपकी अपेक्षा थी, उसी हिसाब से फल प्राप्त होगा। जीवन में आप आगे बढ़ रहे हैं। भले ही अपनी अपेक्षा के अनुसार न हो, लेकिन आपका मार्ग योग्य है, इस बात का ध्यान रखें। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। नई नई योजनाएं बनाएंगे। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। चिंता और तनाव की वजह से खानपान पर असर होगा, जो सेहत बिगाड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में पूछ परख कम होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। पाचन सम्बन्धी समस्या रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आप अपने निजी और दिलचस्पी वाले कामों में ज्यादा वक्त बीताएंगे। मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। आने वाले समय में अपने जीवन में बहुत बड़े परिवर्तन आने वाले हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। खर्चों में कमी होने लगेगी, जिससे आपको थोड़ी सुकून की सांस मिलेगी। पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं‌। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने कर्तव्यों के प्रति सावधान रहना होगा। उनमें किसी भी प्रकार की कमी आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगी। आप अपने किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। महिलायें जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। डायबिटिक लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पिता से अपनी इच्छा मनवा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। आय बढ़ेगीलेन-देन में सावधानी बरतें। आपमें से कुछ अपनों की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। भारी वाहनों के टायरों के कारोबारियों को लाभ हो सकता है। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी फिलहाल किसी भी बदलाव की कोशिश न करें। किसी शादी या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक्त देंगे। काम की शुरुआत करते समय मन में दुविधा उत्पन्न होगी, लेकिन जैसे आप काम करते जाएंगे, वैसे ही बातें भी आपको स्पष्ट होती जाएंगी। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

ग्रह गोचर और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में हैं। परंतु इनका सदुपयोग करना आपके कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। जल्द ही किसी खास काम के लिये पैसों की जरूरत पड़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। घर में उपयोग होने वाली किसी वस्तु की खरीददारी आज कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आप अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह है, गुरु के सानिध्य में रहें। धन प्राप्ति सीधे मार्ग से न होकर अन्य मार्गों से होगी और रूक-रूक कर धन प्राप्त होगा। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना लें। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 November 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button