राशिफल

राशिफल 14 मई 2021 : आज इन जातकों के लिए धन सम्बंधित निवेश रहेगा बेहद लाभकारी, माँ लक्ष्मी की कृपा से खत्म होंगी आर्थिक परेशानी, आएंगे खुशियों के पल

Rashifal 14 May 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पिछले कुछ समय से मन में चल रही किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। आर्थिक दिशा में किया गया कोई प्रयास सफल रहेगा। कुछ समय अपने मनपसंद रुचि पूर्ण कार्यों में भी अवश्य व्यतीत करें, इससे आपको मानसिक और शारीरिक ऊर्जा भी मिलेगी।  पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। मन में सकारात्मक ऊर्जा भरपूर रहेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है। किसी शुभ कार्य के प्रति विचार रुख होगा। युवाओं की रुचि व्यापार में अधिक रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

काम के सिलसिले में नतीजे तो अच्छे मिलेंगे लेकिन आपकी चिंताएं अधिक रहेंगी क्योंकि आप पर काम का बोझ रहेगा। कभी-कभी आलस और सुस्ती की वजह से आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। अपनी इन नकारात्मक कमियों को दूर करें। आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyनिजी जीवन संबंधित जिन बातों में बदलाव आप देखना चाह रहे थे उन में थोड़ी प्रगति नजर आएगी। अपने प्रयत्नों को जारी रखना होगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप खुश और हंसमुख रहने वाले हैं लेकिन आज किसी बात की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज किसी पुराने दोस्त से सोशल मीडिया के द्वारा बात होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप आज के दिन कोई नया काम करने से बचे। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से कुछ बेहतर सीखने को भी मिलेगा। भाई व पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य में सुधार होने से चिंता दूर होगी। आज आपको पारिवारिक विवादों से दूर रहना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका ध्यान अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कानून संबंधी कार्यों से छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। विद्यार्थी लोग अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। कामकाज को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। पैसों के व्यवहार संबंधित गलती होने के कारण आज आपका नुकसान हो सकता है।आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप थकावट महसूस करेंगे। सन्तान से सम्बन्धित विशेष खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव की इच्छा पैदा हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत करके पुरानी यादें ताजा होंगी। विद्यार्थियों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जिसे चाहते हैं उसके साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शेयर में आर्थिक लाभ होगा। ऑफिस संबंधित कोई भी प्रोजेक्ट पूरा करने से पहले एक बार पुनः निरीक्षण अवश्य कर लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे। जरूरत से ज्यादा भागदौड़ से सावधान रहें। अपने मित्रों के साथ समय बिताने के लिए बेचैन रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपके साथ सहयोग करेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyअगर आप कोई महत्वपूर्ण काम करना चाहते है तो शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि होगी। फैमिली और बच्चों के साथ अधिक वक्त बिताने की आवश्यकता है। जमीन-जायदाद खरीदने में आपका ध्यान अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिजाजी देखने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए अच्छा दिन है। किसी के व्यवहार से आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में शांति का वातावरण होगा। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। किसी भी बात में रुचि महसूस ना होने के कारण लोगों के साथ भी थोड़ी दूरियां ही बनाए रखना आजा पसंद करेंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हमेशा बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button