राशिफल

राशिफल 14 दिसंबर 2020 : आज ये जातक रहेंगे आर्थिक संकट से परेशान जबकि इनके लिए भगवान शिव खोलेंगे अपार धन प्राप्ति के योग

Rashifal 14 December 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 December 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सबसे पहले अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों की आध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ सकती है और किसी अनजानी समस्या से घिरने की भी सम्भावना है। इसके इलावा किसी दर्द की वजह से भी परेशानी हो सकती है और प्रेम प्रसंग की बात करे तो आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों को आज खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है और अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क करे। खास करके अगर आप बाहर का खाना पीना न खाएं तो ज्यादा बेहतर होगा। बता दे कि व्यस्त होने के बावजूद भी आप घर परिवार को पूरा समय देंगे और इससे पति पत्नी के बीच का रिश्ता खूब मजबूत होगा

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बता दे इस राशि के लोग कई दिनों से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उस महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि आपकी अपने पार्टनर के साथ थोड़ी बहस हो सकती है, तो ऐसे में प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। अगर आप शुभ फल पाना चाहते है, तो बंदरों को केले खिलाएं और आज आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों के मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा और आप बेचैन रहेंगे। बता दे कि यह समय निवेश करने के लिए सही नहीं है, इसलिए आपको इससे बचने की जरूरत है। इसके इलावा आपकी नियमित सुख सुविधाओं में कमी भी आ सकती है और संतान के कामों से कष्ट हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और करियर की नयी शुरुआत हो सकती है। हालांकि आज कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है, इसलिए शनिदेव की वंदना करते रहे। इसके साथ ही किसी से आर्थिक मदद मिलने की भी सम्भावना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बता दे कि इस राशि के लोगों को अपने परिजनों के साथ अच्छी तरह से पेश आना चाहिए, वरना आपके परिजन भी आपके साथ गलत ही व्यव्हार करेंगे। इसके साथ ही शनिदेव के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं और आज आपका पार्टनर बिना कहे ही आपके मन की समझ सकता है। यानि प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बता दे कि इस राशि के रुके हुए काम बनने से इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फिर भी आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए अपना दिमाग शांत रखे और बेकार की बातों से दूर ही रहे। इसके साथ ही कागजी मामलों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोग आज अपनी बात कहने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे और आज परिवार के बुजुर्ग आपको जो सलाह दे, उसका पालन जरूर करे। इसके इलावा कपूर जला कर अपने इष्ट देव की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होंगे। बहरहाल अपने खान पान और रहन सहन को लेकर सतर्क रहे, वरना आपको स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों को आज के दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहना चाहिए। इसके इलावा सोच समझ कर बात करे और किसी वजह से मन विचलित होने की सम्भावना है। बता दे कि अपने जीवनसाथी को पूरा समय दे, क्यूकि आपको अपने रिश्ते को सँभालने और संवारने की जरूरत है। इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य की तरफ भी ज्यादा देने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

गौरतलब है कि इस राशि के लोगों को किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लेना चाहिए, ताकि बाद में पछताना न पड़े। इसके इलावा आपकी अच्छी वाणी आपको शुभ अवसर प्रदान करेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, क्यूकि कोई मौसमी बीमारी होने और चोट लगने की सम्भावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बता दे कि इस राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्यूकि दूसरे लोग आपकी नेकी का गलत फायदा उठा सकते है। हालांकि करियर से जुड़े बदलाव को लेकर कई अच्छे और प्रबल योग बन रहे है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, क्यूकि ज्यादा काम होने की वजह से कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के लोगों को अपनी लव लाइफ की तरफ ध्यान देने की जरूरत है, क्यूकि कोई तीसरा व्यक्ति आपके संबंधों को बिगाड़ सकता है। जहाँ एक तरफ आज काफी समय से रुके हुए काम बनेंगे, वही दूसरी तरफ अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता मिलने की सम्भावना है। जी हां आपके बढ़ते हुए रुतबे को देख कर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे, तो ऐसे में सोच समझ कर फैसला ले।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 December 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button