राशिफल

राशिफल 14 अप्रैल 2024 : आज भगवान सूर्यदेव का रहेगा इन जातकों पर खास आशीर्वाद, धन संबंधी परेशानियों से मिलेगी निजात, प्रेम संबंध रहेंगे मधुर, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 14 April 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 April 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। कोई पुराना कागज, फाइल या आंकड़े आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है। आज अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाना चाहिए जिससे आप ताजगी महसूस कर पाएं। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। मित्रों- स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी। काम में स्थिरता बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की जरूरत है। मेहनत के बल पर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से विवाद की स्थिति बन सकती है लेकिन आपकी समझदारी से समस्या का समाधान हो जाएगा। आज के दिन किताबों से आपका लगाव हो सकता है, ज्ञान विज्ञान का विकास होगा। अपने नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। यात्रा के मौकों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। काम का बोझ अधिक रहने से आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी रचनात्मकता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। लोगों से अधिक अपेक्षा न रखें। कफ सम्बन्धी कष्ट रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आज बेचैन महसूस करेंगे और किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे। आपको एक लक्ष्य बनाकर काम करना होगा, तभी आप काम पूरे कर पाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए किसी से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। व्यवसाय में आपत्ति खडी़ हो सकती है। भाग्य का सहयोग आज नहीं मिलेगा। आज कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपकी लंबी प्रतीक्षा इच्छा पूरी हो जाएगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित होगी। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने भाई बंधुओं के साथ मिलकर रहना होगा। दोस्तों के साथ अनबन होने की भी संभावना है। आज बेवजह की बातों में ध्यान देने से बचें। अच्छी खबर से खुशी मिलेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी साख चारों ओर फैलाने में कामयाब रहेंगे। यदि बिजनेस कर रहे लोग कुछ बड़े प्रयास करेंगे, तो वह सफल अवश्य होंगे। कई बातों को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी से कोई वादा करके मुकरना ठीक नहीं है, इससे आपके मान सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। परंतु बाहरी अथवा अपरिचित लोगों की बातों पर बिना सोचे समझे विश्वास भी ना करें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से घर की गतिविधियों में समय नहीं दे पाएंगे। परंतु सदस्य आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए मिला जुला साबित होगा। बेवजह के खर्चों पर रोक लगाएं और संतुलित बजट बनाकर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार और व्यवसाय पर ना होने दें। संबंधियों के साथ मिलकर किसी कार्य को करना आपके लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर सकता है। नौकरी और बिजनेस के फैसले भावनाओं में आ कर न लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण मामले पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। कोई अधूरा सपना पूरा होने का प्रबल योग बन रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyव्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी निजी बातों में उलझे रहने की वजह से रिलेशनशिप के मामले में ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज रुके हुए या उधार दिए पैसे की वापसी आसानी से हो सकती हैं इसलिए कोशिश करते रहें। कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंध भी मधुरता पूर्ण रहेंगे। खेलकूद में रुचि बन सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अतिरिक्त कार्यभार संभालने को दिया जा सकता है। आपको सहकर्मियों के साथ साथ उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। मेहनत से कमाए हुए धन को व्यर्थ की चीजों में बर्बाद न करें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button