
राशिफल 31 अगस्त 2025 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, अटके काम होंगे पूरे, स्वास्थ्य में हो सकती है गिरावट, लेकिन इनको रहना होगा विरोधियों से सावधान
Rashifal 31 August 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 August 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपकी बिगड़ी हुई किस्मत अचानक खुल जाएगी। आपकी सेविंग खर्च हो सकती है। सामाजिक कार्य करने पर आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और संतान की चिंता समाप्त होगी। जल्दबाजी में आप कुछ ऐसी बात कह सकते हैं जिससे आपके काम बिगड़ की संभावना है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और उनकी सलाह से कोष में वृद्धि होगी। छात्रों को एकाग्रता के साथ कार्य करने की जरूरत है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और नई ऊर्जा का संचार होगा। कोई बड़ा व्यय होने की संभावना है, दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। हर परिस्थिति में आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वाहन और भवन के रखरखाव में भी खर्च बढ़ने की आशंका है दिखाई दे रही हैं। घर में कुछ नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। कोई उचित निर्णय लेने की वजह से लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा की सराहना करेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज समय और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं आज जिस काम में हाथ डालेंगे वह काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी मेहनत के द्वारा अचानक ही कोई उपलब्धि प्राप्त होगी। अपनी हिम्मत बिल्कुल भी ना खोने दें। आज आप किसी समान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकार तथा जवाबदारी बढ़ सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिसके कारण आपका प्रसन्न रहेगा। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन में आप रुचि लेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आज किसी अत्यंत मीठी चीज का सेवन न करें पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें। रुपये-पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा है। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। जॉब के लिए किसी से बात करनी है तो आज कर लीजिए।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज मित्रों के साथ ज्यादा संपर्क में ना ही रहें तो अच्छा है। किसी का गलत नजरिया आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है। हड्डी संबंधी समस्या रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भाइयों के साथ कोई मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे और सायंकाल के समय आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
ज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। कई दिनों से चली आ रही शिक्षा संबंधी परेशानियां आज दूर हो जायेगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आज आप सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। बेहतर कार्य सही समय पर होने वाला है। आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, साथ ही आपका रुझान भी धर्म-कर्म में कार्यों में अधिक रहेगा। कुछ नया करने का प्रयत्न होने वाला है। हिसाब किताब करते समय किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। योगा तथा व्यायाम पर भी समय व्यतीत करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज से आपके हर बिगड़े काम बनने लगेंगे और आप अपनी जीवन में अपार सफलता प्राप्त करेंगे। ऑफिस में कुछ लोग आज आपकी काबिलियत से प्रभावित होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवारिक जीवन में आ रही सभी दिक्कते दूर होंगी। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों को बहुत पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपका मन पूरे दिन बेहद खुश रहेगा। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी सोचा भी न हो। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। विवाहित जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है, गर्मी से अपना बचाव रखें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।