राशिफल

राशिफल 23 जुलाई 2022 : आज इन जातकों पर रहेगा भगवान शनि का उलटफेर, शुभ-अशुभ प्रभाव का करना पड़ेगा सामना, लेकिन इनकी जीवन की कठिन राहें होंगी सरल

Rashifal 23 July 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 July 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने करीबी मित्र से बात करने से आपकी टेंशन दूर हो जाएगी। स्वयं की कीमती वस्तुओं का गौर रखें। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा और आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। रिश्ते के लिहाज से यह भाग्यवान दिन है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थितयां बेहतर रहेंगी। ग्रेनाइट कारोबारियों के लिए अधिक लाभकारी स्थिति रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आय के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। व्यक्तिगत कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें। इस समय रुपए पैसे के मामले मे सारे निर्णय स्वयं ही ले। आपको जीवन के प्रति कुछ बेहतरीन अनुभव होंगे। मानसिक और आत्मिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। इस समय आर्थिक लाभ की भी उचित संभावनाएं बन रही हैं। आज आपको कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए, इससे आपकी सेहत पर असर पडेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको लाभ होगा। आपका दांपत्य जीवन आज काफी बेहतर तरीके से चलेगा, जिससे आप खुश रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आमदनी से ज्यादा खर्चों की स्थिति बन रही है। कोई भी काम करने से पहले बजट बनाकर रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जॉब में मिले टार्गेट को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। मन के अनुसार चीजें न होता देख आपकी नाराजगी बनी रहेगी। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन थोड़ा हाइजिनिक रहें। सूर्य देव को अर्घ्य दे कर देसी घी का दीपक करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए उत्कृष्ट दिन है। आज किसी पुराने मित्र से अचानक भेंट हो सकती है। इससे मन में हर्ष होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी के सहयोग से आप अपने अधूरे कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज सतर्कता में चूक से बड़े नुकसान से सामना हो सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। चाहे व्यक्तिगत काम हो या प्रोफेशनल हर जगह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करें। अचानक से किसी व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों का कोई बड़ा रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है और धन संबंधी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। जहाँ एक तरफ प्रियजनों का साथ मिलेगा, वही दूसरी तरफ प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। ऐसे में मन को संयमित रखे और बनावटी दोस्तों से दूर रहे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन की प्राप्ति होगी। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन काफी बेहतर जाएगा। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए कुछ समय एकांत में बिताएं। किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करने से घबरायें नहीं बल्कि उनका निपटान करें। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। परिवार के लोगों के साथ उत्पन्न हो रहे विवादों की वजह से बेकार में चिंता रहेगी। जॉब बदलना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। महंगी खरीदारी न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे आज आपको थोड़ा परेशान भी कर सकते हैं। काम से जुड़ी बातों को दिन की शुरुआत में ही पूरा करने की कोशिश करें। दोपहर के बाद बेवजह तकलीफ होने की संभावना हो रही है। बिजली विभाग से जुड़े लोगों को उन्नति का अवसर मिल सकता है। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुछ जातक अपना बिजनेस जमाने के बारे में सोचेंगे। आज आपका कुछ समय खरीदारी में बीत सकता है। किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आमदनी से अधिक खर्च करने वाली स्थिति रह सकती है। शुभ फल के लिए गाय को हरा चारा खिलाए। नाक-कान का खास ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आप अपने स्वास्थ्य और रूप को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। रोजमर्रा के कामों की परेशानियां बनी रह सकती है। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। अनाज के कारोबारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button