राशिफल

राशिफल 27 नवंबर 2023 : आज इन जातकों पर भगवान शिव रहेंगे अति प्रसन्न, होगी कारोबार में उन्नति, निवेश रहेगा शुभ, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 27 November 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 November 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। पैसों की बात करें तो अगर आज आप कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। धन से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी या कहीं लम्बे समय से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म करने की कोशिश हो सकती है, इसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज आप छिटपुट परेशानियों से निपटने में सफल हो सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी कोई नई डिल भी आपके हाथ लग सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बता दे कि इस राशि के लोग अगर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे है, तो कुछ महीनों के लिए इसे टाल दीजिये। इसके इलावा किसी के साथ बहस न करे और आज आपको तनाव तथा स्वास्थ्य से संबंधित मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को अपने संबंध उचित बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई ऐसी दुखद सूचना मिलने वाली है कि आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। विपरीत परिस्थितियों को काबू पाने में आपका प्रयास सफल रहेगा। पुराने दोस्तों को मिल आप बहुत खुश नजर आ सकते है। अभिमान में आकर कड़वा ना बोलें, नहीं तो जीवन साथी दुखी हो सकता है। आयकर अधिकारियों के लिए अधिक अनुकूलता वाला समय रह सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। कुछ अपने लिए नया करने की चेष्टा कर सकते हैं। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संपन्न हो सकती है। आप आपके बच्चे के स्वास्थ को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

समय का ठीक से इस्तेमाल न करने की वजह से आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में आज आप जो भी फैसला करेंगे, उससे आपको लाभ ही होगा। इसके साथ ही आपको हाथ आये हुए मौकों को नहीं गंवाना चाहिए। धार्मिक आचरण करेंगे। व्यापार गति पकड़ेगा। मन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवारवालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आप बचत पर ध्यान दीजिए। कारोबार में नुकसान हो सकता है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। मित्रों के साथ भेंट होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। आज आप थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। जोखिम भरे कामों से धन कमाना चाहते हैं तो यह उम्मीद आपको आगे चलकर बहुत अच्छा परिणाम नहीं देगी। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

खरीदारी और धन लेन-देन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गाड़ी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके संवाद कौशल द्वारा कठिन समय में भी योग्य तरीके से व्यवहार आप कर पाएंगे। कभी-कभी मन में नकारात्मक विचार उठने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की वजह से आप काफी प्रफुल्लित होंगे। दांपत्य जीवन में जरूर थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी करीबी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते सुधर जाएंगे। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा। अपने मन की शांति ऐसे ही बनाए रखें जिससे आपके परिवार में आनंदमय वातावरण बना रहेगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आप ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्याओं का अंत जरूर होगा। आज आप कार्य में व्यस्त रहेंगे। आपको मानसिक चिंता भी रहेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। परिवार में खुशी का दिन है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका कंपटीशन बढ़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 November 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सिर्फ एक बार कर ले ये उपाय, जिंदगी भर नही आएंगे बुरे सपने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button