राशिफल

राशिफल 13 जून 2021 : आज का रविवार इन जातकों के लिए रहेगा विशेष, लेकिन इनकी बढ़ सकती है मुश्किलें, जानिए अपना आज का राशिफल

Rashifal 13 June 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। अपनी जेब ढ़ीली करने के लिये तैयार रहें आवश्यक खर्च होने वाला है। घर में आज तनाव का वातावरण रहेगा। आपकी किसी लापरवाही से आपके माता पिता नाखुश रहेंगे। फिजूल की बातों में समय व्यर्थ ना करके अपने परिवार पर भी ध्यान दें। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप घर में मतभेद की स्थिति पैदा कर सकते हैं। आपको अपने वाणी पर संयम बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से आपको उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। आप एक खुशहाल स्वभाव के साथ भरपूर आशावादी हैं। इन्हीं गुणों से प्रभावित हो सीनियर आप पर भरोसा जताएंगे, जिसका आपके करियर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने काम से बिल्कुल हटने की जरूरत नहीं है, पर उस में आप दिक्कत जरूर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी तेज सोच आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपका खराब बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। मामूली नोक-झोंक को गंभीरता से न लें। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है। दोस्तों तथा ऑनलाइन गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोचेंगे। अचानक किसी पुराने निवेश का फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे जिसे आप बेहद पसन्द करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ समय बाद अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। यदि प्रमोशन का मामला अटका हुआ है तो अब समय पक्ष में निर्णय करवा सकता है। इस समय शेयर तथा स्टॉक मार्केट की तरह बिल्कुल भी रुख ना करें, नुकसान होने की आशंका है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने काम को ध्यान पूर्वक करने के लिए आप कोशिश करेंगे, लेकिन किसी का भी साथ ना मिलने के कारण बाकी बातों में भी आप उलझे रहेंगे। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।  इस समय बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर पैनी नजर रखना जरूरी है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज दिन व्यस्त होने के बावजूद आपको संभलकर कार्य करना होगा। किसी भी तरह का मौका न जाने दें। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। बुरी संगति से हानि पहुंच सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। अति उत्साह में आकर अपनी गुप्त योजना प्रकट न करें। कबूतरों को चुग्गा डालें लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर भावुक ना हों। मध्याह्न के बाद की स्थिति अनुकूल रहेगी। मन में जो दुविधा चल रही हैं उसका निराकरण मिल जाएगा। बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ बहस हो सकती है। गर्मी से अपना बचाव रखें तथा आराम लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावटें आ रही थी, वे वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग द्वारा हल हो जाएंगे। प्रेमिका की जरूरतों व इच्छाओं को लेकर बेरुखी न दिखाएं, इससे वे आहत हो सकते हैं। अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। किसी भी मामले को आप शांतिपूर्वक निपटाने की कोशिश कीजिए। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी भी व्यक्ति के प्रति राय बनाने में हड़बड़ी ना करें। पुराने मित्र के साथ हुई मुलाकात फिर से नए वाद-विवाद उत्पन्न कर सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्च पर काबू रखना होगा। बड़े भाइयों की सहायता से आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। काम की जगह किसी के द्वारा आपको फंसाए जाने की कोशिश की जा सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyसमय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आपको उचित समय पर उचित समाधान मिलता जाएगा। प्रकृति के संकेतों को समझने का प्रयास करें। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक मामलों में भी रुचि बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में बात करते समय सतर्क रहें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके आसपास के लोगों की किस प्रकार से प्रगति हो रही है, इस बात पर अधिक ध्यान ना देते हुए खुद की प्रगति करने के लिए प्रयत्न करें। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत भी कामयाब होगी। घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभवों तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करें। आपके कामकाज में गलतियां हो सकती हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button