राशिफल

राशिफल 13 मार्च 2022 : आज भगवान सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों को आर्थिक-पारिवारिक परेशानियों से मिलेगी मुक्ति, खुलेंगे उन्नति के मार्ग, पढ़ें अपना राशिफल

Rashifal 13 March 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 March 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आपकी बात और काम का असर लोगों पर हो सकता है। लोग आपकी बातें सुनेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर समझादारी से आगे बढें ,सफल होने के संकेत हैं। बदलते मौसम का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। खुद पर भरोसा रखते हुए घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। किसी कागज पर हस्ताक्षर करते समय सभी बातों पर अच्छी तरह से विचार कर लें। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों को लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

ऐश और आराम के सामानों पर खर्च कर सकते हैं। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। आज कोई पुरानी बीमारी आपकी चिंता बढाएगी। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों के मन में कई तरह की चिंताएं पनप रही है, जिसके कारण इनका काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी कभी कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बता दे कि शेयर खरीदने या बेचने के लिए ये सही समय नहीं है, क्यूकि इससे आपको नुक्सान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के अनुभव तथा मार्गदर्शन से आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास काम को पूरा करने में आपकी मेहनत कामयाब होगी। आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आप जितने शांत हैं, आपके निर्णय उतने ही आपके अनुकूल होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

भविष्य से संबंधित बातों का सोच-विचार करने की वजह से आपको चिंता सता सकती है। अपने लक्ष्य को छोटे लक्ष्य में बांटे और धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश करें। किसी कार्य में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग भी आपको मिलेगा। युवा अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के नये रास्ते खुल सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार में आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान होने की आशंका बन रही है। बेहतर होगा कि फालतू की बातों में ध्यान ना लगाएं। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम से संबंधित खुद के द्वारा हुई गलती पर ही ध्यान देने के कारण आगे बढ़ना आपको मुश्किल लग सकता है। अपनी उलझनों को दूसरों के सामने मत रखिए क्योंकि भविष्य में इसके लिए लज्जित होना पड़ सकता है। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। परिवार के साथ घूमने जाना हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार सुखद रह सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। शत्रु नतमस्तक होंगे। अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहने वाले हैं। किशोरो के लिये आज का दिन काफी तनाव वाला रह सकता है। अगर घर के बदलाव संबंधी कोई योजना बन रही है तो आज उस योजना पर काम करने का उचित समय है।  धन संबंधी मामलों को लेकर किसी की भी गारंटी न ले। लोगों के बीच प्रशंसा मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप थोड़ा भावुक महसूस करेंगे। इसके इलावा आपके द्वारा लिए गए फैसले को परिवार के लोग मना कर सकते है, तो ऐसे में आपको सोच समझ शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आप बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर अपने खर्चों से परेशान हो जाएंगे। आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में परेशानी रहेगी। आप भौतिक सुख प्राप्ति सबंधित वस्तुओं के क्रय की ओर आकर्षित होंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ मनमुटाव होने से संबंधों में खटास आ सकती हैं। दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ प्रतिकूल रह सकती है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 March 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button