राशिफल

राशिफल 23 अक्टूबर 2020 : आज इन राशियों पर खास दया दृष्टि बनाने वाली है माँ संतोषी, नवरात्री का यह शुक्रवार रहेगा बेहद शुभ

Rashifal 23 October 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 October 2020

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Santoshi Maa

आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। माँ संतोषी के आशीर्वाद से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। सेहत के लिए दिन ठीक रहेगा,लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। घर की साजवट पर भी इस समय आपका धन खर्च हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विवाहितों को जीवनसाथी से सहायता मिलेगी। बहन पक्ष का विशेष सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। आपको जंक फूड खाने की आदत छोड़कर अपनी डाईट में प्रोटीन युक्त भोजन लाना होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आप जितने शांत रहेंगे, आपके निर्णय उतने ही आपके अनुकूल होंगे। अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। काम के मामले में आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी। किसी असहाय की मदद करें। कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें, मेहनत पर ध्यान दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आज आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। मन में तसल्ली रह सकती है। पिछले कुछ समय से आप बहुत दबाव से गुजर रहे थे जो अब सामान्य होने वाला है। खाने पीने की चीजों का विशष ध्यान रखें बाहरी चीज का इस्तेमाल बिलकुल न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से कुछ निर्णय उलझ सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने का दिन है। घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

शारीरिक और मानसिक रूप से आप अनुकूल नहीं हैं। लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी दुविधा से आपको जल्दी ही छुटकारा मिलेगा। निवेश की दृष्टि से आपके लिए आज का दिन अशुभ है। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। चोट व रोग से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आलस और ज्यादा मौज मस्ती पर समय व्यर्थ ना करें। आज आप दूसरे की बात भी सुनने का ध्यान रखें। चतुराई और विवेक से काम लेना, स्थितियां को आपके पक्ष में करेगा। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

क्रोध में आकर कोई पारिवारिक और व्यापारिक बड़ा फैसला ना लें तो बेहतर होगा। रिश्तों के लिए गंभीरता दिखाने का समय है। कोई दोस्त आपको स्वार्थी साबित कर सकता है, सावधान रहें। शाम को तनाव के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

वर्तमान वातावरण पर अपना बचाव करना अति आवश्यक है। निवेश के मामले में बुजुर्ग या अनुभवी व्यक्ति से की गयी सलाह फायदेमंद हो सकती है। आपको सबकी बातें सुनने की आदत डालनी होगी। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। फिजूलखर्ची से बचे। माता को सिंदूर चढ़ाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी भी परिस्थिति को अनदेखा न करें। अगर आप कोई काम करना चाहते है तो ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। प्रेमियों के लिए समय राहत भरा हो सकता है। काम का बोझ आपको थका सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button