राशिफल

राशिफल 28 मई 2020 : इन राशियों के लिए बहुत फलदायी रहेगा आज का गुरूवार, बन रहे हैं धन और सफलता के योग

Rashifal 28 May 2020 : Astrology Horoscope Today हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Astrology Horoscope Today

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके अपने पिता के साथ संबंध खराब हो सकते है, लेकिन धैर्य और प्रेम से बात करने से आपकी ये समस्या भी हल हो जाएगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

Taurus Astrology

अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित पर अंधविश्वास न करें। आपको अपने दोस्तों का भी उतना सहयोग नहीं मिलेगा, जितनी आपने उम्मीद की थी। आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी भी कार्य में जल्दबाजी या गुस्सा नुकसानदायक हो सकता है। किसी काम की जिद भी न करें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने की भी कोशिश करे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी। नौकरी और बिजनेस, दोनों में आर्थिक लाभ होगा। आपको सिरदर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ठीक खान-पान रखें, व्यायाम करें, और अच्छा सोचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप अपने परिवार के विरुद्ध जा कर शादी कर सकते है, जो आपके लिए काफी हानिकारक साबित होगा। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका रहेगी। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें। चोट व रोग से बचें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। किसी बात का विरोध होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। मन थोड़ा विचलित रहेगा इसलिए मंदिर जैसी जगह जाकर शांति का अनुभव करे। आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

काम को टालने की बजाय उसे समय पर करें। व्यापार बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। चोरी या धन हानि की आशंका है। पेट सम्बंधित बीमारी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे लेकिन कोई करीबी इस बात का समाधान निकाल देगा परेशान न हो। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद संन्तुलित महसूस करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिये बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आपके विरोधी आचानक से आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। परंतु आप अपने सूझबूझ से इससे निकलने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश-खबरी मिल सकती है। नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। विचारों और बातचीत के दम पर आप लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। सावधान रहें कि कोई बात ज्यादा न बिगड़े।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कोई कीमती गहना पहन कर बाहर न जाएं। आज कोई खाने में कोई पीला मिष्ठान दान करें ग्रह दशा सुधरेगी। आज चींटीओ को आटा खिलाए धन लाभ होगा‌। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Astrology Horoscope Today का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्रियों की ये गुप्त बातें सबको पता होनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button