राशिफल

राशिफल 28 नवंबर 2021 : आज इन जातकों के लिए रहेगी दिन की शुरुआत बड़ी की शानदार, घरेलू सुख सुविधाओं में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 28 November 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 November 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। मौसमी बीमारी होने की संभावना आज ज्यादा है स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। आने वाला समय आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगा। नर्सरी का काम लाभ दे सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कोई नया काम शुरू करते वक्त सावधान रहें। बच्चों का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। मन शांत रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम बिल्कुल ना खोएं। किसी जरूरी पार्टनरशिप की दिशा में प्रगति होने के भी योग बन रहे हैं। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं।‌ मार्बल-ग्रेनाइट के व्यापारी लाभ में रह सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। सेहत के प्रति आपको अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए। अपने व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से तनाव लेने की बजाय उनका हल ढूंढने का प्रयास करें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन कोई निर्णय न लें। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। बच्चों का ध्यान रखें। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। सामाजिक समारोह में शामिल होने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ प्रतिकूल होती नजर आ रही है। कोई व्यक्तिगत चिंता रह सकती है। जिसकी वजह से अपने आप को असहाय व अकेला महसूस करेंगे। कुछ चीजों के लिए ऋण भी लेना पड़ सकता है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन संबंधी बिजनेस में नुकसान की स्थिति बन रही है। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। कोई आपको पथ से गुमराह करने की कोशिश कर सकता है लेकिन कोई भी निर्णय सोच समझकर लें फिजूलखर्च हो सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत रहेगी। क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं। आप कोई भी बात बहुत सोच-समझ कर ही कहें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर दोस्तों या मोबाइल में व्यस्त रहेगा। उधार दिया हुआ धन पाने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। गैस तथा अपच की समस्या परेशान कर सकती हैं। जिसकी वजह से सिर दर्द भी रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज वरिष्ठों से संबंध मधुर बनेंगे, परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना होने दें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मशीनरी के प्रयोग में विशेष तौर पर सावधानी रखें। इस समय किसी रिश्तेदार से संबंधित चल रहे विवाद समाप्त होंगे तथा संबंधों में भी मधुरता आएगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किस व्यक्ति से क्या बात करनी है, इसका विशेष ध्यान रखें। थोड़ी आलस की स्थिति रह सकती है। आपसे बड़े भाई-बहनों की सलाह आपको कुछ फायदा पहुंचा सकती है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है। शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। कोई खास दोस्त आज आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी समस्या का समाधान हाथों-हाथ नहीं होगा, कुछ खास काम आज अधूरे रह सकते हैं। किसी पुराने साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपका व्यवहार असामान्य रहेगा, जिसका असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ेगा। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा, थोड़ा हाइजिनिक रहें। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व डाक्यूमेंट्स अच्छी तरह चेक कर ले।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें, अपने काम पर ही ध्यान रखें। निकट के लोगों का रवैया अचम्भित और दुःखी कर सकता है।मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। आपको कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं जो इसके पहले कम ही हुए हों। सरकारी पक्ष में अटका मामला निपट सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। परंतु आप सकारात्मक दृष्टिकोण और किसी अनुभवी व्यक्ति के स्नेह और सानिध्य से दिन को व्यवस्थित बना लेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। निवेश संबंधित कार्यों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत करके आपका मन प्रसन्न होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 November 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button