राशिफल

राशिफल 18 अक्टूबर 2026 : आज रविवार को आपके करियर और भविष्य की योजनाओं में आ सकता है बदलाव, पारिवारिक जीवन रहेगा भारी, स्वास्थ्य को भी लेकर रहें थोड़ा सतर्क

Rashifal 18 October 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 October 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए स्थिरता और सफलता लेकर आ सकता है। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ के साथ कोई नया अवसर सामने आ सकता है। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में वातावरण सुखद रहेगा और किसी करीबी के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। प्रेम जीवन में पुरानी गलतफहमियां दूर होने के संकेत हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

बैंक लोन या उधार के पैसों का लेन-देन करना मुश्किल में डाल सकता है। रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद होने से संबंध खराब हो सकते हैं। सेहत को लेकर सचेत रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है। परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। जल्दबाजी में कोई भूल भी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके पास ज्यादा समय होगा। आप सारे मामले सुलझाने में सफल रहेंगे। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। अत्यधिक तनाव की वजह से सर दर्द जैसी स्तिथि बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके लिए आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से भरा दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अपनी मेहनत से सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। व्यापार में पुराने संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अचानक होने वाले खर्चों पर नजर रखें। परिवार में किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी और साथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस समय कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को भी प्रबल करेगा। समय का उचित सदुपयोग करें। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा। प्रेम में निराशा हाथ लगेगी एवं भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। पार्टनर को भावनात्मक रूप से आपके सहयोग की अपेक्षा होगी। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो अपच और भूख ना लगने जैसी स्थिति रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पुरानी बातों का विचार करने से चिंता बढ़ सकती है। जिन बातों में बदलाव करना संभव नहीं है, उनके साथ समझौता करना ठीक रहेगा। कुछ अकस्मात खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय अपने बजट में बैलेंस बनाए रखना एक चुनौती रहेगी। परिवारीजनों के साथ भी आपका मतभेद बढ़ेगा।  सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। आज अपने किसी पुराने मित्र से बात हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआपका मन प्रसन्न रहेगा‌। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से भाई-बहनों के साथ संबंधों में खटास रह सकती हैं। अपने किसी भी कार्य में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपको निश्चित ही सफलता देगा। प्रेम संबंध में उत्साह और सहयोग बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आर्थिक लेन-देन व धन-संपत्ति के लेन-देन में सावधानियां रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोई शुभ काम आपके हाथों हो सकता है। दूसरों से मदद मांगने में हिचकें नहीं, लोग आपकी मदद करेंगे। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां ना उपजने दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मन में नई उम्मीदें और उत्साह रहेगा। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा और भविष्य की योजना बनाने का अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। किसी पुराने मित्र से अचानक संपर्क हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

हर एक काम को ध्यान पूर्वक करने की आवश्यकता होगी। पैसों की तंगी महसूस होगी। लेकिन दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलने के आसार हैं। निवेश करते समय सावधानी बरतें क्योंकि धोखा मिल सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। यूरिन से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके आर्थिक क्षमता में पहले से काफी ज्यादा सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। आध्यात्मिक कार्य में रूचि रख सकते है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। किसी बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज का दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। नए-नए लोगों से संपर्क बनेगा। आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा। आप कुछ साहस भरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। आज आप अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 October 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सपने में आखिर क्यों दिखते है मृत लोग, जानिए क्या संकेत देते है ऐसे सपने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker