राशिफल

राशिफल 6 जनवरी 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी मां संतोषी प्रसन्न, बनेंगे आय के नए स्रोत, आर्थिक तौर पर होंगे संपन्न, जबकि इन्हें सताएगी चिंता

Rashifal 6 January 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। यात्रा में नुकसान हो सकता है। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। भावुकता और जल्दबाजी में आकर कोई भी नहीं डाले। पहले सोच विचार अवश्य करें वरना कोई आपकी बातों का गलत फायदा उठाएगा इसलिए ऐसे लोगों से दूर ही रहे। आज शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे। पड़ोसी से किसी बात पर अनबन भी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद आपको देखने को मिल सकते हैं। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा। बेहतर होगा सभी मामलों में दूसरों पर भरोसा करने की बजाय सारे फैसले खुद लेने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। गला खराब रह सकता है और खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी। रिलेशनशिप से संबंधित बातों के लिए फिलहाल वक्त ठीक नहीं है। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। दौलत से जुड़े बड़े निर्णय लेने में सक्षम रह सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी खास काम में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज किसी महत्वपूर्ण जगह पहुंचने में देर हो सकती है। इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं आपका कोई कमजोर पहलू उजागर ना हो जाए। आज बच्चों की संगति से संबंधित शिकायतें आ सकती हैं। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

किसी भी तरह की उधारी करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। अगर भूमि अथवा वाहन के लिए ऋण लेने का प्रोग्राम बन रहा है, तो अपनी क्षमता से अधिक ना ले। पिता के साथ सम्बन्ध में तनाव से बचें। पाँव में चोट के मामले में सावधानी बरतें। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। सोचा हुआ काम आज पूरा होने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस समय अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। विद्यार्थी वर्ग यदि पढ़ाई में आलस्य दिखाएंगे तो आज का महत्वपूर्ण दिन उनके हाथ से निकल सकता है। किसी बिना सोचे काम के लिए खर्च करना पड़ सकता है। किसी ऐसे शख्स का फोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप अपनी बुद्धिमता के बल पर कई परेशानियों से निजात पा लेंगे। आपका कर्म प्रधान होना तथा समय अनुसार अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिए सहायक रहेगा।घर में बच्चे की किलकारी संबंधी सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर होंगे। व्यापारिक डील करते समय उचित आत्मविश्वास बनाकर रखें। इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

रोजमर्रा की तनाव भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए किसी धार्मिक संस्था में कुछ समय व्यतीत करना और सहयोग करना आपको मानसिक सुकून देगा। साथ ही आपके मान सम्मान तथा आत्मिक उन्नति में भी वृद्धि होगी। भूमि संबंधी लाभ भी होने की संभावना है।आपको अपने जीवनसाथी के बारे में कुछ ऐसा पता चल सकता है, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बच्चों को मार्गदर्शन और योग्य राह दिखाने की आवश्यकता है। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें। आपकी सेहत ठीक रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। व्यर्थ सोचना बंद करे। चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है और आपके करियर में भी स्थिरता आ सकती है। इसके इलावा जो सिंगल लोग है उनके जीवन में प्यार की शुरुआत हो सकती है। आप गुस्से और चिढ़चिढ़ेपन से बचने की कोशिश करें वरना आपका ही नुकसान हो जाएगा। किसी गलत फैसले के कारण धन हानि के योग बन रहे हैं, सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। मित्रों और परिजनों से आत्मीयता प्रगाढ़ होगी। किसी मुश्किल का हल निकलेगा। जिस व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस हो रहा है, उनके स्वभाव को जानने के लिए और थोड़ा वक्त दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button