राशिफल

राशिफल 20 नवंबर 2022 : आज इन जातकों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, भगवान सूर्यदेव रहेंगे प्रसन्न, लेकिन इनके रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट

Rashifal 20 November 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 November 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप हर मुमकिन मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे। अपनी इच्छाओं के साथ समझौता करना पड़ सकता है। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। जो लोग पहले से किसी प्रेम संबंध में बंधें हैं, उन्हें थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा। जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। बड़े और अनुभवी लोगों से अच्छी सलाह आपको मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी और खुशनुमा माहौल बनेगा। नए प्रेम संबंध बनाने की प्रबल संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

धैर्य से काम करेंगे तो सफलता मिलने के योग हैं। जिन लोगों को आप करीबी समझते हैं, उनके द्वारा बोली गई बातों के कारण तनाव हो सकता है। घरेलू कार्य के मामले में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। इसके इलावा स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि गले से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है और आप अपने परिवार में किसी नए काम की पहल कर सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और यह आपके कार्यस्थल पर आपके लिए काफी लाभदायक होगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। कोई लाभदायक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों को अधिक अनुशासित नहीं होना चाहिए, क्यूकि आपके ऐसे व्यव्हार से आपके परिवार को परेशानी हो सकती है। इस समय अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्चा करें। वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। जमीन जायदाद अथवा वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें। कुछ अकस्मात खर्चे भी सामने आएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। युवाओं को अपनी नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। आईटी इंजीनियरों को करियर सम्बन्धी लाभ हो सकता है। आज क्रोध पर संयम रखिएगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से घबराने की आवश्यकता नहीं है। गुस्से पर काबू रखें नहीं तो कोई बनता काम बिगड़ सकता है। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील भी संभव है। मनमर्जी के मुताबिक व्यवहार करने की वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस समय किसी भी प्रकार के आवागमन संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। संभावना है कि परिवार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है जिसका आपको लम्बे समय समय से इंतजार था। किसी के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। काम से संबंधित हर एक बात पर ठीक से ध्यान रखना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिन लोगों की सहायता आपको प्राप्त हो रही है, उनसे संबंधों को ठीक रखें, ये आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। आपको हर एक कदम सोच-समझकर और धीरे-धीरे उठाने की आवश्यकता है। यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। समय आने पर पुराने काम का फायदा भी आपको हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज होने वाली कोई खास बातचीत आपके भविष्य को भी प्रभावित कर सकती है। आज आप व्यावहारिकता भी रखें। आज कार्य बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। आपको किसी साथी से उपहार मिल सकता है। आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं। आप कोई भी बात बहुत सोच-समझ कर ही कहें। रिलेशनशिप से संबंधित समस्याएं धीरे-धीरे दूर होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। माता-पिता की राय के बिना किसी नए काम की शुरुआत ना करें। पैसों को लेकर कोई समझौता न करें। वाहन या घर की मरम्मत पर खर्च से बजट बिगड़ सकता है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

तमाम मुश्किलों के बावजूद आपके लिए दिन ठीक रहने वाला है। दोपहर में किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। आपको आय का स्रोत बढ़ेगा। पैसों के क्षेत्र में योजना से ही कार्य करें। प्रेम की दिशा में बढ़ाया गया कदम सफल रहेगा। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। इसके इलावा आज किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रहेगी, तो ऐसे में किस व्यक्ति से क्या बात करनी है, इसका पूरा ध्यान रखे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 November 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button