राशिफल

राशिफल 8 जुलाई 2021 : आज ये जातक रहेंगे भाग्यशाली, साईं बाबा की रहेगी इन पर विशेष कृपा, लेकिन इनको रहना होगा आर्थिक मामलों में सतर्क

Rashifal 8 July 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अपनी योजनाओं को किसी के आगे ज्यादा शेयर ना करें। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। आपके अंदर किसी कारण की वजह से जलन की भावना उत्पन्न हो सकती है। परिवार का माहौल भी खुशनुमा बनाए रखने के लिए कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात तरोताजा कर देगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों के जीवन में कई नए और बड़े परिवर्तन होंगे। किसी पारिवारिक काम से यात्रा कर सकते है और दोस्त भी मदद करने को तैयार रहेंगे। हालांकि वाहन और मशीनरी का सम्भल कर इस्तेमाल करने की जरूरत है और किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे। पैसों सम्बंधित नुकसान परिवार वालों से ना छिपाए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को धैर्य और बुद्धिमता से काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही अपने खान पान को लेकर सतर्क रहने की भी जरूरत है। आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और निवेश संबंधी कार्यों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके गुस्से और अहम की वजह से किसी नजदीकी मित्र से नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

फिजूल खर्चे होंगे। प्यार में खट-पट का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचें। इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक भागदौड़ के कारण थकान और बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कामकाज को लेकर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। गौशाला में हरा चारा डलवाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा लेकिन घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। कोई पिछला लेनदेन अब दुःखी कर सकता है। अधिक जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटना सीखें। साथ ही दिखावे की प्रवृत्ति के कारण बिना सोचे-समझे फिजूलखर्ची ना करें। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyकिसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से दूर रहने में ही आपकी भलाई है अन्यथा बेकार के झंझट में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट करेंगे। आर्थिक लेन-देन को लेकर पर्याप्त सजगता रखें। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। सेहत में अपने खान-पान पर ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको अपने निर्णय पर टिके रहने की आवश्यकता होगी। आपकी निर्णय में बदलाव लाने की कोशिश परिवार के कुछ लोगों के द्वारा की जा सकती है। विषम परिस्थिति में भी आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है या इसकी रूपरेखा तय हो सकती है। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट में विफलता की वजह से कुछ तनाव में रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। शारीरिक रूप से आप दुरुस्त महसूस करेंगे। प्रेम संबंधो के लिए समय सही नहीं है कोई तीसरा आपके संबंध को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। हर एक व्यक्ति को खुश कर पाना संभव नहीं है। इसलिए जो बातें योग्य है, उस पर ही ध्यान बनाए रखें। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आपका मन हल्का होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का ग्रह गोचर अपने कर्म पर विश्वास रखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। परंतु दूसरों पर विश्वास तथा उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिवार के लोगों को सुख-शांति प्रदान करने पर आपका आज अधिक ध्यान रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में नरमी रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके दिमाग में कुछ नया करने का विचार आएगा, उस पर अमल करें। लवमेटस को कोई खुशखबरी मिलने से पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार को नया आयाम देंगे। शुभ योजनाएं बनेंगी। यात्रा की स्थिति आ सकती है, लेकिन यात्रा को किसी प्रकार से टालने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। उधार दिया हुआ धन पाने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है जो आपसी संबंधों के लिए नुकसानदायक होगी। बच्चों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। आज आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। कई लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button