राशिफल

राशिफल 13 फरवरी 2021 : आज बिगड़ सकती है ग्रह चाल, इन जातकों को लगेगा तगड़ा झटका, भगवान शनि बदलेंगे अपनी चाल, जानिए क्या कहता है आज का राशिफल

Rashifal 13 February 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 February 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कोई नई जिम्मेदारी आप स्वीकार करेंगे, और उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। आप में हर परिस्थितियों में भी शांत बने रहने की कला है। किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। पारिवारिक वातावरण मधुर जाएगा। प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। सर्दी-जुकाम जैसी तकलीफ हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे जिसे आप बेहद पसन्द करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ समय बाद अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। घर-परिवार की चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम जीवन में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझ कर करना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको किसी नई जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल के दबाव व तनाव से आपको राहत मिलने और परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपसी तालमेल के साथ आप सुखमय दांपत्यजीवन व्यतीत कर सकेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप एक खुशहाल स्वभाव के साथ भरपूर आशावादी हैं। रिश्तों के मामले में बहुत अधिक सहज तथा विनम्रता से काम लेना है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल रखने होंगे। खर्चों में कमी आएगी। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। कुछ समय आराम के लिए भी अवश्य निकालें तथा रुचि पूर्ण कार्य करें मन शांत होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। प्राइवेट जॉब से जुड़े लोगों को किसी जिद्दी ग्राहक से डील करना पड़ सकता है। आपकी सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मौज मस्ती आज आपकी प्राथमिकता है। अपने विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान और शांत जगह के लिए समय निकालें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शुभ फल के लिए अपनी छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह समय यात्रा करने और मिलने जुलने के लिए सही हैं। अगर कोई रिश्ता नया है तो इस सोच समझ कर आगे बढ़ें। आज निवेश करना अच्छा रहेगा। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। आपको अपने गुस्से पर संयम रखने की जरुरत है, अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपने शत्रुओं से संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक काम को पूरा करने में आज आप सफल होंगे। मित्रों से कोई भी अपेक्षा ना रखें, अन्यथा आपका मन आहत हो सकता है। बेवजह के खर्च और धन हानि आपको परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का है। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। जिसके चलते आप खुद को थोड़ा दबाव में महसूस कर सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। तंदुरुस्ती के लिए शारीरिक व्यायाम पर ध्यान देना भी आपके लिए फायदेमंद होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा लोगों के साथ बातचीत की वजह से नई बातों के बारे में जानकारी भी मिलेगी। आप कुछ समय अकेले बिताना पसंद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन सामान्य से अधिक व्यस्त रहने वाला है। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, थोड़ा हाइजिनिक रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपनी दैनिक दिनचर्या में आप बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं। नए और पुराने दोस्तों के साथ जुड़े रहें। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की बिगड़ी हुई सेहत आपको परेशान कर सकती है। इस समय कोई रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। । प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपकी कोई गुम हुई वस्तु वापस मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। समय के साथ आपको भाग्य का सहारा मिलेगा। आपके प्रेमी को यह शिकायत रहेगी कि आप उन्हें समय नहीं देते हैं, इसलिए उन्हें मनाने का प्रयास करें। आज आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी कोई मानहानि जैसी स्थिति बन रही है इसलिए सावधान रहें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 February 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कुंभ राशि के सबसे बड़े दुश्मन होते है इन राशियों के लोग, हमेशा रहें इनसे सचेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button