राशिफल

राशिफल 12 जून 2023 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा, हर मामले में रहेंगे भाग्यशाली, होगा आकस्मिक मुनाफा, लेकिन ये रहेंगे थोडा परेशान

Rashifal 12 June 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 June 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी सेहत फिट रहेगी। ख्याली पुलाव में समय वेस्ट करने के बजाय अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। काम साकारात्मक तरीके से पूरे होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नया वाहन क्रय करने की संभावना के बीच कार्य स्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है। फालतू खर्चा बढ़ सकता है। मानसिक रुप से आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहकार नहीं मिलेगा। आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने की प्रबल संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके रहन-सहन के स्तर में बदलाव का मन बन सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की गर्म मिजाजी आपके बीच झगड़े की वजह बन सकती है। अपने धैर्य पर पकड़ एव व्यवस्थित और वास्तविक दृष्टिकोण रखना सबसे अच्छा है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। पुरानी घटनाओं का अधिक विचार न करें। परिवार के साथ नरमी से पेश आएं। कारोबार में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। काम की व्यस्तता आपको लव लाइफ से दूर कर रही है। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। गप्पेबाजी और अफवाहों से दूर रहे तभी बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप बुद्धि विवेक से काम लें। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल आशा जनक रहेगा और घर परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। आज काम से संबंधित उपलब्धियां हासिल करेंगे। सपनों को साकार करते समय विचारों पर बारीकी से ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। रिलेशनशिप में बड़ा बदलाव करने की हड़बड़ी न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपको कुछ सकारात्मक सुनने को मिलेगा। खर्च थोड़े से हो सकते हैं लेकिन इनकम बढ़िया होने से कोई चिंता की बात नहीं। आपके आत्मविश्वास और चरित्र की मजबूती में वृद्धि होगी। कोई आपको उपहार दे सकता है। आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित न रहें। किसी दोस्त का ईर्ष्यालु स्वभाव आपके गुस्से की वजह बन सकती है। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए हर काम में सावधानी बरतें। अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा प्रशंसा कर रहा है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है।  विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा संबंधी गतिविधियों में और अधिक मेहनत की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी सभी परियोजनाओं में आपका समर्थन करेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पैसों की लेनदेन में पूरी सावधानी बरतें। दूसरों पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर अधिक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। घरेलू जरूरतों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी ना होने दें। कन्फेक्शनरी व बेकरी आयटम कारोबारियों को लाभकारी स्थिति मिल सकती है। बुखार, जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है, लापरवाही ना बरतें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। संतान के कारण तनाव मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के कारण भी परेशानी संभव है। संयम से काम लें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। संपत्ति सुख में विस्तार होगा और रहन-सहन व खान-पान का स्तर बढ़ेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 June 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button