राशिफल

राशिफल 25 जुलाई 2021 : इन जातको के लिए सुखद रहेगा आज का रविवार, हाथ लगेगी बड़ी कामयाबी, कार्यों की रुकावटें होंगी दूर, पढ़ें अपना राशिफल

Rashifal 25 July 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने कामकाज में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। चुनौती या टकराव इस समय आपके हित में नहीं है, यह आपको अनावश्यक तनाव और उपेक्षा ही प्रदान करेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। आज प्रॉपर्टी में मिले-जुले असर के बावजूद प्रोफेशन और आर्थिक मामले में फायदा मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए सुख शांति भरा रहेगा और मनचाहे व्यक्ति के साथ वक्त बिताने का मौका आपको प्राप्त हो सकता है। मौज-मस्ती पर आज अधिक ध्यान रहेगा, जिसकी वजह से मन को तरोताजा महसूस भी होगा। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है। कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी तथा आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाना सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपनी बात कहने के लिए आज आप बहुत उत्सुक रहेंगे। कपूर जलाकर अपने पूज्य देव की पूजा करें, कष्ट दूर होंगे। अनचाही यात्रा के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। इस समय किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना जरूरी है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। जीवनसाथी से असाधारण सहयोग मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापार की शुरुआत करने के लिए फिलहाल समय अच्छा रहेगा। खास करके जब व्यापार धातु से संबंधित हो। किसी निकट परिजन के लिए किये गये परिश्रम के बदले श्रेय की जगह शिकायत मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल हो सकते हैं। परीक्षा, प्रतियोगिता व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। किडनी संबंधित तकलीफ हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyकिसी व्यक्ति के प्रति कटुता और गुस्सा रिश्तों में दरार ला सकता है। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है। गिरने या चोट लगने की आशंका बनी हुई है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। गाय को रोटी खिलाएं मनोकामना पूर्ण होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। प्रेम जीवन में दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं। मन्दिर में आर्थिक सहयोग दें। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। आप अपने व्यापार या पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के आसार बन रहे हैं। सेहत पर ध्यान बनाए रखें। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए चीजें स्पष्ट रहती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों का पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। युवाओं को अपनी शिक्षा के मुताबिक कोई बेहतरीन जॉब मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। घुटनों और टांगो के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दंपतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। आज किसी से भी बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। दु:खद समाचार मिल सकता है। नए संबंध बनाने से पहले वि‍चार कर लें। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। वित्तीय लाभ के संकेत हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेलजोल के संबंध बना सकेंगे। किसी भी तरह के विवाद से बचें। अचानक लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आज किसी पुराने दोस्त का फोन आएगा, जिससे आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button