राशिफल

राशिफल 21 मई 2021 : आज इन जातकों की होगी मनचाही मुराद पूरी, माँ संतोषी देगी आशीर्वाद, लेकिन इनके साथ हो सकती है धन सम्बंधित उठा पटक

Rashifal 21 May 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। घर के शांतिपूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। आज भी आपके कुछ रुके हुए काम थोड़े से ही प्रयास से बन जाएंगे। कार्य-स्थल पर सहयोगी के कारण अनुकूलता रह सकती है। पति-पत्नी के संबंध सुखद रहेंगे। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। बहन पक्ष का विशेष सहयोग मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को आपसी सलाह-मशविरा द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। निश्चित ही कोई समाधान निकलेगा। किसी बड़े आदमी का सहयोग मिल सकता है। नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। घर के बुजुर्ग आपका साथ देंगे। बदन दर्द, बुखार जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कोई नया बिजनेस संबंधी कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। धन के आगमन के संकेत हैं। आप अपने विचारों और भावनाओं को अपने साथी के साथ अवश्य साझा करें। किसी नए व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। बच्चों को लेकर आप हमेशा चिंतित रहते है। आप कुछ मामलों में अपनी नेतृत्व क्षमताओं का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। घरेलू मामलों में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको रोममर्रा के काम से फायदा मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान की परेशानियों में उनका मार्गदर्शन करना जरूरी है। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भावुक हो कर किसी भी प्रकार का निर्णय लेना आपके लिए फिर से समस्या उत्पन्न करा सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। अपनी वाणी में मधुरता लाए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyवर्तमान वजह से अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाना जरूरी है। आफिस के काम घर से ही सुचारू रूप से चलते रहेंगे, सिर्फ आपको फोकस रहने की जरूरत है। आज कुछ समय के लिए स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। आयुर्वेद और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम का विस्तार बढ़ाने के लिए उचित मदद प्राप्त होगी। किसी निकट परिजन के कारण धन खर्च हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा हो सकता है। आपको कुछ मामलों में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। उमस भरी गर्मी की वजह से थकान और बेचैनी महसूस रहेगी। पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। ऐसे में आपको बहुत ही शांति और धैर्य से काम लेना होगा। मित्रों के साथ आपके सबंध में पूर्व से ज्यादा निखार आने वाला है। फिजूलखर्ची में कमी आएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपका दिमाग काफी तेजी से कार्य करेगा। आप अपनी सभी योजनाओं को आसानी से पूरा कर सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल तथा सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बढ़ेगी। वातावरण के दुष्प्रभाव से अपना उचित बचाव रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अपनी योग्यता का पूरा परिणाम मिलने के योग हैं। कुछ पुरानी समस्याओं का आपको अचानक कोई अच्छा समाधान मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नये जॉब के लिए प्रयास कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी बात की अधिक चिंता करने के कारण आपके अंदर नकारात्मकता बढ़ रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। मामूली निवेश की योजना भाग्य लाएगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से बचें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुँचा सकते है। काम को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की आवश्यकता हो सकती है। फिलहाल जितनी बातों पर आपका नियंत्रण है उन बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। अपने परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। खान-पान पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआपके कार्यों की आलोचना होगी। किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। महंगी खरीदारी न करें। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। मानसिक तनाव की वजह से थकान व ऊर्जा की कमीं महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें हल्की-फुल्की परेशानियां तंग कर सकती हैं। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के कुछ नए मौके मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। शाम के बाद का समय अधिक अनुकूल रह सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका विश्वास बढ़ेगा। मकान बनाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए द्रौपती ने बताई थी ये महत्वपूर्ण बातें, जो हर स्त्री को पता होनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button