राशिफल

राशिफल 11 फरवरी 2023 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान शनि, विपरीत ग्रह आएंगे राह पर, मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, लेकिन इन पर रहेगी टेढ़ी चाल

Rashifal 11 February 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। कम वक्त में अधिक काम को अंजाम तक पहुंचाना आपके लिए आवश्यक होगा। वक्त की कमी के कारण तनाव रह सकता है। कुछ चीजों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने आसपास में चल रही घटना पर पूरा ध्यान रखें। दूसरों के मामलों में टांग ना अड़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी, मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उप्युक्त है। सम्पति के विवाद समाप्त होंगे। मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। पैसों से संबंधित लेनदेन की वजह से रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव बनता हुआ नजर आएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके लिए दिन चुनौतीपूर्ण हैं। कुछ अनचाही समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने की कोशिश सफल रहेगी। अपने कामों के अलावा भी अन्य काम सीखने पर ध्यान देना होगा, इस कारण आपके व्यक्तित्व में बदलाव नजर आएगा। आक्रामकता से बचें। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। पार्टनर के साथ खरीददारी होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

ये समय अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने का है किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पत्नी-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। अन्यथा दूरियां आ सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। कुल मिलाकर दिन शांति पूर्ण तरीके से व्यतीत होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ है। अपने राज दूसरे को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। बहन पक्ष का विशेष सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। पार्टनर के साथ खरीददारी होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दिन के आरम्भ से ही व्यस्तता की अधिकता रह सकती है। महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा विस्तृत होगा। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। खरीददारी आदि में अनावश्यक खर्च हो सकता है। नकारात्मकता को दूर करने के लिए किसी व्यक्ति के साथ चर्चा करनी होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी भी यात्रा को स्थगित करना उचित होगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। किसी बात को लेकर संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएगी। दैनिक काम विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे, परंतु फल कम मिलेगा। पार्टनर से कुछ बातें स्पष्ट रूप से बोली जाने की वजह से मानसिक तकलीफ हो सकती है। मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अकेले अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नौकरी में थोड़ी समस्या आ सकती है, पर शीघ्र ही निदान हो जाएगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। मन में बिठाई हुई सारी घबराहट को हटाकर अपनों के करीब आना होगा। अपने अधीनस्थों से बराबर सलाह कर काम करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके आसपास के लोगों की परख करना आपको आता है, इसलिए जिन लोगों की वजह से नुकसान होने की आशंका है, उन लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी को उधार पैसा न दें। मिल कर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। थोक कारोबारी लाभ में रह सकते हैं। किसी सामाजिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जितना उदास आप महसूस कर रहे हो, उतनी स्थिती कठिन नहीं है, अपने अंदर के विश्वास को जगाकर अपना ध्यान अंतिम लक्ष्य पर बनाए रखना होगा। आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। पैसों से जुड़ा वादा भी न करें। निकट परिचित से मिलना हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज घर में समझदारी से काम लेना होगा। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ काम करना होगा। कोर्ट-कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। आज समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। अनाज के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अगर आप कहीं भूमि लेने की योजना बना रहे हैं तो इस विचार को कुछ दिन टाल दे। परिवार में तनाव आ सकता है, आपको थोड़ा धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। किसी खास अपने से अपनी इच्छित बात आसानी से मनवा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसके कारण उनके साथी व उनके बीच प्रेम और गहरा होगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button