राशिफल

राशिफल 7 फरवरी 2023 : आज इन जातकों के लिए शानदार रहेगा मंगलवार, बजरंग बली हनुमान करेंगे असीम कृपा, प्रेम संबध रहेंगे अनुकूल

Rashifal 7 February 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको काफी सारी नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। जितना आपने मुनाफे के लिए सोच रखा है, उससे अधिक कि उम्मीद है। किसी की आलोचना के पीछे भी आपके फायदे की बात छुपी हुई हो सकती है इसलिए हर तरह के विचार को विनम्रता से समझें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। इच्छाशक्ति में कमी आ सकती है। मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान रहेंगे। लोगों के साथ सकारात्मक बने रहें। नई जमीन खरीदने का विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस ना करें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करेंगे तो सफलता मिलने के पुरे आसार है। शेयर बाजार, कमोडिटी आदि में सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। हर क्षेत्र में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। थोड़ी मेहनत में सभी कार्य पूरे होंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह लेना हितकर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। महिलाएं आज घरेलू कार्यों को निपटाने में सफल होंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कार्यक्षेत्र में कुछ समय बाद अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। वाहन की खरीदारी का अनूठा योग बन रहा है। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर के रखरखाव और नवीनीकरण संबंधी कार्यों पर समय व्यतीत होगा। स्त्री वर्ग के लिए आज का दिन खासतौर पर उपलब्धियों वाला है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। व्यर्थ की बातों के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा होने के कारण आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके कठोर मेहनत के चलते कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आप साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकेंगे। माता को रक्त संबंधी विकार हो सकता है। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। सहयोगी कार्यों में आपकी मदद करेंगे। वैवाहिक संबंधों को मजबूत रखने में आपका योगदान जरूरी है। थोड़ा समय मनोरंजन में बिताएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज आपको जो भी बोलना है उसमें आपको आशावादी रहना चाहिए। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए शत्रुओं से भी मोल-जोल बढ़ाना होगा। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग आज नये जोश के साथ दिन व्यतीत करेंगे। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी, परंतु अभी लापरवाही करना उचित नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक स्तिथि सामान्य रहेगी लेकिन आय के साधन कम हो सकते है। कोई नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार ही आपकी मुसीबत का कारण भी बन सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिल सकते हैं। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने की हर संभव कोशिश करेंगे। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नए शुरू किए गए कार्य को आगे बढ़ाने की कोशिश आप जारी रखेंगे। किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। खानपान में विशेष सावधानी बरतें। किसी काम में माता-पिता की ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी भी यात्रा को स्थगित करना उचित होगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। किसी बात को लेकर संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएगी। दैनिक काम विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे, परंतु फल कम मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे, परंतु आप अपने बुद्धि-विवेक से प्रेमपूर्ण वातावरण बना लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बेकार की बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को आज ना ही करें। आय के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। ज्यादा सोच-विचार करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज ग्रह गोचर अनुकूल है। समाज तथा परिवार में आपके किसी विशेष कार्य की सराहना होगी। आप अपनी योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अगर घर में निर्माण संबंधी कोई कार्य चल रहा है तो उसमें बाधाएं आ सकती हैं। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनाव मुक्त रखेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button