लाइफस्टाइल

महिलाओं के शरीर पर अनचाहे बाल क्यों आने लगते है, जानिए इसकी वजह और इलाज

चेहरे के अनचाहे बालों को कैसे हटाए : बता दे कि पुरुषों के चेहरे पर बाल आना बहुत ही आम सी बात है, लेकिन महिलाओं के चेहरे और शरीर पर हल्के रंग के बाल आना उनके लिए एक बड़ी समस्या है। जी हां महिलाओं के चेहरे, हाथ, पीठ और छाती पर कई बार अनचाहे बाल उगने लगते है, जिसके कारण उन्हें पार्लर के चक्कर लगाने ही पड़ते है। बहरहाल महिलाओं के शरीर पर अनचाहे बाल क्यों आते है, आज हम आपको इसकी वजह और इलाज से रूबरू करवाना चाहते है। दरअसल महिलाओं में अनचाहे बाल आने की स्थिति को हर्सुटिज्म कहा जा सकता है। हालांकि हर महिला के चेहरे या शरीर पर हल्के रंग के बाल जरूर होते है, लेकिन हर्सुटिज्म की स्थिति में ये बाल मोटे के काले रंग के होते है। तो चलिए जानते है की चेहरे के अनचाहे बालों को कैसे हटाए

चेहरे के अनचाहे बालों को कैसे हटाए

महिलाओं के शरीर पर अनचाहे बाल आने की वजह है ये :

इस तरह के अनचाहे बाल ज्यादातर चेहरे, हाथ और पीठ पर उगते है। वो इसलिए क्योंकि महिलाओं में होने वाला हर्सुटिज्म आमतौर पर पुरुष हार्मोन से जुड़ा होता है और यह किसी भी लिहाज से हानिकारक नहीं होता। अब अगर हम इसके कारण की बात करे तो जब टेस्टोस्टेरॉन के साथ एंड्रोजन हार्मोन के सामान्य स्तर से ज्यादा बढ़ जाता है, तब महिलाओं के शरीर पर ये अनचाहे बाल आने लगते है। इसका सबसे आम कारण पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम है और इसका असर हार्मोन प्रोडक्शन तथा पीरियड्स और फर्टिलिटी पर भी पड़ता है। इसके इलावा एड्रेनल ग्लैंड डिसऑर्डर के कारण भी महिलाओं के शरीर में तेजी से बाल बढ़ने लगते है।

अनचाहे बाल आने के लक्षण :

अगर हम इसके लक्षणों की बात करे तो हर्सुटिज्म की स्थिति में वजन का तेजी से बढ़ना, मुहांसे, ज्यादा थकान होना, मूड में बदलाव, पेल्विक दर्द होना, सिर दर्द, इन्फर्टिलिटी और सोने में दिक्कत होना आदि इसके आम लक्षण है। जब कि कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर बढ़ना, हड्डियों और मांसपेशियों का कमजोर होना आदि जैसे लक्षण भी दिखाई देते है। बहरहाल इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर्स द्वारा हार्मोन लेवल की जांच के ब्लड टेस्ट करवाए जाते है और ट्यूमर त्तथा सिस्ट का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड भी करवाया जाता है।

अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का इलाज :

गौरतलब है कि अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है तो डॉक्टर आपसे वजन कम करने को कह सकते है और वजन को सही रखने से हार्मोन का संतुलन भी बना रहता है। इसके इलावा पीसीओसी या एड्रेनल डिसऑर्डर होने की स्थिति में डॉक्टर दवा भी शुरू कर सकते है और इसे कंट्रोल करने के लिए कभी कभी गर्भ निरो’धक गोलियां भी दी जाती है ताकि हार्मोन को सही रखा जा सके। इसके साथ ही हेयर रिमूवल, वैक्सिंग, शेविंग और इलेक्ट्रोलिसिस के द्वारा भी अनचाहे बालों से छुटकारा पाया जा सकता है। बहरहाल महिलाओं के शरीर पर अनचाहे बाल आने की कई वजहें हो सकती है, लेकिन अगर ये समस्या ज्यादा बढ़ जाएं तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

नोट : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

यह भी पढ़ें : इन कारणों से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ज्यादा होती है गंजेपन की समस्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button