दिलचस्पलाइफस्टाइल

नीता अम्बानी का प्राइवेट जेट उनके घर से भी है ज्यादा आलीशान और आकर्षक, देखे कुछ दिलचस्प तस्वीरें

Nita Ambani Private Jet : बता दे कि दुनिया की सबसे अमीर और पॉवरफुल बिजनेसवुमन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली नीता अम्बानी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। जी हां भले ही वो कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी नहीं है, लेकिन उनकी शख्सियत किसी सेलिब्रिटी से कम भी नहीं है। यही वजह है कि दुनिया भर में उनके कई फैंस है और हर कोई नीता अम्बानी की लाइफस्टाइल की खूब तारीफ करता है। हालांकि आज हम आपको नीता अम्बानी की लाइफस्टाइल के बारे में नहीं बल्कि उनके प्राइवेट जेट से रूबरू करवाना चाहते है। दरअसल नीता अम्बानी का प्राइवेट जेट उनके घर से भी ज्यादा आलीशान लगता है, तो ऐसे में इस खास जेट की कुछ तस्वीरें देखना तो जरूर बनता है।

Nita Ambani Private Jet

नीता अम्बानी का प्राइवेट जेट

नीता अम्बानी का प्राइवेट जेट है बेहद आकर्षक :

गौरतलब है कि नीता अम्बानी अक्सर अपने अंदाज और अपने काम की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है और कई लोगों के लिए तो वो प्रेरणा स्त्रोत है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि मुकेश अम्बानी की पत्नी के इलावा भी नीता अम्बानी की अपनी एक अलग खास पहचान है। बहरहाल नीता अम्बानी की उम्र पचास से ज्यादा है, लेकिन फिर भी उन्हें देख कर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है और वह एक पावरफुल बिज़नेस वुमन ही नहीं बल्कि काफी शौकिन किस्म की भी है। जी हां तभी तो नीता अम्बानी के पास कई महंगी और बेशकीमती चीजों का ऐसा खजाना है, जिनके बारे में आम आदमी तो सपने में भी नहीं सोच सकता।

नीता अम्बानी का प्राइवेट जेट

करोड़ों के इस जेट में सुख सुविधा की हर चीज है मौजूद : Nita Ambani Private Jet

वही अगर हम नीता अम्बानी के जेट की बात करे तो नीता अम्बानी शाही सवारी करना पसंद करती है। अब यूँ तो नीता अम्बानी अपनी बीएमडब्ल्यू 760 में घूमना काफी पसंद करती है, जिसकी कीमत करीब आठ करोड़ रूपये है, लेकिन लम्बा सफर करने के लिए उनके पास प्राइवेट जेट भी है। जी हां यह जेट मुकेश अम्बानी ने ही नीता अम्बानी को गिफ्ट किया था। बहरहाल नीता अम्बानी का यह जेट अंदर से बेहद शानदार और खूबसूरत है तथा यह जेट मुकेश अम्बानी ने साल 2007 में अपनी पत्नी नीता को गिफ्ट किया था। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस जेट की कीमत दो सौ तीस करोड़ रूपये है और इसमें एक साथ दस से बारह लोग आसानी से सफर कर सकते है।

नीता अम्बानी का प्राइवेट जेट

मुकेश अम्बानी ने नीता अम्बानी को तोहफे में दिया था यह जेट :

जी हां मुकेश अम्बानी द्वारा नीता अम्बानी को गिफ्ट किया गया कस्टम फिटेड एयरबस 319 लग्जरी का यह प्राइवेट जेट सच में काफी आलीशान है। बता दे कि इस जेट में नीता अम्बानी की सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है और इसमें एक मीटिंग रूम भी है। यहाँ तक कि खाना खाने के लिए डाइनिंग हॉल भी है, जो फाइव स्टार होटल के हॉल जितना ही आकर्षक लगता है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इस जेट में फ्लाइट स्काई बार और मनोरंजन की हर चीज मौजूद है। इसमें अटैच बाथरूम के साथ मास्टर बैडरूम भी मौजूद है और इसमें गेमिंग, म्यूजिक तथा सेटेलाइट जैसी सभी सुविधाएँ उपलब्ध है। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो नीता अम्बानी का प्राइवेट जेट हर लिहाज से उनके घर से कही ज्यादा आलीशान लगता है।

यह भी पढ़ें : मुकेश अम्बानी अपने नौकर को देते है इतनी सैलरी, नौकरों के बच्चे शानो शौकत से पढ़ते है विदेशों में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button