लाइफस्टाइल

ये हैं भारत के सबसे महंगे होटल, एक रात का किराया है इतना कि इंसान यूरोप ट्रिप करके वापिस आ जाये

इसमें कोई शक नहीं भारत हमेशा से ही अपने इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता रहा है। जी हां भारत देश भव्यता और विशालता का प्रतीक माना जाता है और इसी भारत देश में कई भव्य होटल भी है, जिनके बारे में आज हम आपको बताना चाहते है। बता दे कि भारत के सबसे महंगे होटल है ये, जहां शायद आप भी कभी न कभी तो जरुर गए होंगे। हालांकि इन होटल में कोई आम आदमी मुश्किल से ही जा सकता है, क्योंकि यहां जाने से पहले अपनी जेब देख लेना भी जरूर होता है। तो चलिए अब आपको इन होटल के बारे में विस्तार से बताते है।

भारत के सबसे महंगे होटल की लिस्ट है ये :

रामबाग पैलेस, जयपुर : बता दे कि यह होटल जयपुर में स्थित है और ये वहां का सबसे महंगा होटल है। जी हां तभी यहां एक रात रुकने के लिए सात लाख रुपए से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है। बहरहाल यह होटल जयपुर के पूर्व महाराजा का आधिकारिक निवास स्थान है।

ताज लेक पैलेस, उदयपुर : बता दे कि यह होटल पिचोला झील के मध्य में स्थित है और अगर आप किसी लॉन्ग वेकेशन पर जाना चाहते है तो यह जगह काफी अच्छी है। दरअसल इस होटल का मैनेजमेंट भारत के प्रतिष्ठित होटल समूह ताज होटल द्वारा किया जाता है। यहां एक रात का किराया करीब छः लाख रुपए है।

लीला पैलेस केम्पिंस्की (दिल्ली) : यह दिल्ली के बेहतरीन होटल में से एक है और इस होटल ने कई ग्लोबल प्रसिद्ध हस्तियों की मेजबानी भी की है, जैसे कि  व्लादिमीर पुतिन, टॉम क्रूज और अन्य  कई लोग यहां पर आ चुके है। जी हां यहां के होटल राजनयिकों को बुलेट प्रूफ खिड़कियां भी प्रदान की जाती है और यहां एक रात गुजारने का किराया करीब चार लाख पचास हजार रुपए है। बहरहाल इस होटल को बनाने में करीब अठारह बिलियन रुपए खर्च हुए थे।

इन होटल में एक रात के लिए चुकाने पड़ते है लाखों रुपए :

ओबरॉय उदयविलास (उदयपुर) : बता दे कि इस होटल में रात बिताने के लिए आपको करीब पांच लाख रुपए देने होंगे और इस होटल को कोहिनूर सूट के नाम से भी जाना जाता है। वो इसलिए क्योंकि इसका नाम कोहिनूर हीरा के नाम पर रखा गया था।

ओबरॉय होटल (मुंबई) : इस होटल के एक रूम का किराया करीब तीन लाख रुपए है और इस होटल में आपको मुंबई के सभी शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। हालांकि ये वही होटल है जहां कई साल पहले हमला भी हुआ था।

ओबरॉय होटल (गुडगांव) : बता दे कि इस होटल में एक रात का किराया करीब तीन लाख रुपए है और इस होटल के डिजाइन को 2012 में दुनिया के बेस्ट डिजाइन वाले होटल का सम्मान भी मिल चुका है।

ओबरॉय अमरविलास (आगरा) : यह होटल ताजमहल से महज छः सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। जी हां इस होटल से आप ताजमहल का सुंदर नजारा भी देख सकते है और यहां एक रूम का किराया करीब दो लाख पचास हजार रुपए है।

आम आदमी की पहुंच से बाहर है ये होटल :

ताज लैंड्स एंड (मुंबई) : बता दे कि यह होटल बांद्रा रोड में किले के पास स्थित है और यहां एक रूम का किराया दो लाख पचास हजार रुपए है। बहरहाल इसी होटल में करण जौहर ने अपना चालीसवां जन्म दिन मनाया था। जी हां यह होटल भारत के प्रसिद्ध होटल में से एक है।

ओबरॉय राजविलास (जयपुर) : बता दे कि यहां एक रात का किराया करीब दो लाख तीस हजार रुपए है और इस होटल में कोहिनूर विला के गेस्ट को एक प्राइवेट पूल का इंतजाम भी किया जाता है।

लीला पैलेस केम्पिंस्की (उदयपुर) : बता दे कि इस होटल से आपको उदयपुर का शानदार नजारा देखने को मिलेगा और इस होटल में एक रात का किराया करीब दो लाख रुपए है। बहरहाल अब तो आपको पता चल गया होगा कि ये भारत के सबसे महंगे होटल वास्तव में कितने कीमती है और यहां रुकना आम आदमी को कितना महंगा पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं मुंबई के ताज होटल में काम करने वाले वेटर की कितनी सैलरी है, अगर नहीं तो जान लीजिये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button