राशिफल

राशिफल 4 मार्च 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान शनि की टेढ़ी चाल, अटक सकते हैं बनते काम, लेकिन इन पर रहेगी खास कृपा दृष्टि, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

Rashifal 4 March 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 March 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन सफलता दायक रहेगा फिर भी स्वभाव में गंभीरता लाना आवश्यक है अन्यथा लोग आपकी बातों को हल्के में लेंगे। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन पैसों के लेन-देन से जुड़े कामों को स्थगित ही रखें। आज अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को मोहरा न बनाएं। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पत्नी-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। अन्यथा दूरियां आ सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। कुल मिलाकर दिन शांति पूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। कारोबारी व्यवस्था में बदलाव लाने से उत्तम परिस्थितियां बनेंगी। सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से जरूरत अनुसार कार्य चलते भी रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके लिए सौभाग्य प्राप्ति के योग बनेंगे। आपकी फैमिली के सदस्यों एवं आपके बीच कुछ रचनात्मक मतभेद हो सकते हैं। आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। संतान के साथ संबंध अच्छे स्थापित होंगे। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो जुकाम जैसी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। आज प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। आप कोई राज आप अपने जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। धार्मिक आयोजन के प्रति अधिक रुचि दिखाई देगी। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर पिताजी से सलाह जरूर लें। स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आर्थिक मामलों में बहुत सोच समझकर निर्णय लें। बेवजह की शॉपिंग करने से बचना चाहिए। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का संकेत है। व्यावसायिक नजरिये से दिन अच्छा है। व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार को प्राथमिकता देंगे। जिससे पति पत्नी का आपस में सामंजस्य मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

युवाओं को अपनी किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनने से परिवार में भी खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। एलर्जी की वजह से स्किन संबंधी कोई परेशानी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं, लेकिन दूर दृष्टि से देखा जाए तो यही फायदेमंद है। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। आज आपको अचानक से अनदेखा मुनाफा मिल सकता है। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कोर्ट से जुड़े मामले सफल साबित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कुछ घरेलू काम अटक सकते हैं। समय की कीमत को अवश्य पहचानें और उचित समय पर काम करने की कौशिश करें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सबसे बेहतरीन रहेगा। बोलचाल का लहजा नरम रखें। कटु वाणी की वजह से कुछ लोगों से नाराजगी उत्पन्न हो सकती है। किसी के देखा देखी में अपना नुकसान हो सकता है। काम की अधिकता की वजह से कुछ थकान और कमजोरी महसूस हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आप जीत के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहेंगे। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। कॉल सेंटर में काम करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी सहकर्मी का विशेष सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा समस्याग्रस्त हो सकता है। आप दुखी हो सकते हैं और अपने बच्चों के कारण चिंतित रह सकते हैं। विचारों में उग्रता की भावना बढ़ सकती है। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा। समाधानकारी व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयाँ हल हो जाएंगी। मातृ पक्ष के रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। जब तक आपको पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती, तब तक किसी भी व्यक्ति पर पूरा भरोसा न करें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त स्वभाव से बहुत सहयोगी हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ दिक्कतें आएगी। परंतु साथ ही समय रहते हल भी मिल ही जाएंगे। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा बाद में पछताना भी पड़ सकता है। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। पैकेजिंग आयटमों के विक्रेताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। परिवार के लिए खास खर्च कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 March 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button