दिलचस्प

महाभारत में ऐसे शूट हुआ था द्रौपती चीरहरण का सीन, लेकिन उसके बाद रो पड़ी थी रूपा गांगुली

Rupa Ganguly : बता दे कि जिस तरह दूरदर्शन पर रामायण के रीटेलीकास्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। ठीक उसी तरह से महाभारत को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे है। जी हां दूरदर्शन चैनल पर नब्बे के दशक के सभी शो को एक एक करके दोबारा प्रसारित किया जा रहा है और लोग इस चैनल पर आ रहे कार्यक्रमों का खूब आनंद भी उठा रहे है। बहरहाल अभी हम महाभारत शो की बात करते है, जो इन दिनों खूब चर्चा में है। वैसे आप सब को महाभारत में दर्शाया गया चीर हरण का सीन तो जरूर याद होगा। गौरतलब है कि इस सीन को रूपा गांगुली द्वारा छोटे परदे पर निभाया गया था। ऐसे में हम आपको इस सीन से जुड़ा एक खास किस्सा बताना चाहते है।

चीर हरण का सीन

द्रौपती के दर्द को असल जिंदगी में महसूस किया था रूपा गांगुली ने :

सबसे पहले तो हम आपको ये बताना चाहते है कि इस सीन को बी आर चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। जी हां बी आर चोपड़ा द्वारा डायरेक्ट की गई महाभारत में द्रौपती का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि बी आर चोपड़ा शो में अलग भावनाएं जोड़ना चाहते थे। इसलिए उन्होंने रूपा गांगुली को द्रौपती के किरदार को असल जिंदगी में जीने के लिए भी प्रेरित किया। ऐसे में जब बी आर चोपड़ा ने रूपा गांगुली से कहा कि अगर किसी स्त्री को भरी सभा में बालों से खींच कर लाया जाएँ और उसके कपडे उतारने की कोशिश की जाएँ तो उस स्त्री पर क्या बीतेगी। बस रूपा गांगुली को इसी सच्चाई को वास्तव में जीना था और यह सीन शूट करना था।

चीर हरण का सीन

चीर हरण के बाद आधे घंटे तक रोती रही रूपा गांगुली : Rupa Ganguly

आपको जान कर हैरानी होगी कि रूपा गांगुली चीर हरण का सीन शूट करने में इतनी खो गई थी कि उन्होंने इस सीन को एक ही शूट में बिना रीटेक के परफेक्ट रूप से पूरा कर लिया। इस बारे में शो के मेकर्स का कहना था कि द्रौपती के चीर हरण का सीक्वेंस इतना दर्दनाक था कि उसे करते समय रूपा गांगुली रोने लगी थी। जी हां वह सेट पर करीब आधे घंटे तक रोती रही और फिर शो की कास्ट और टीम ने उन्हें बड़ी मुश्किल से चुप करवाया।

चीर हरण का सीन

सीन को परफेक्ट बनाने के लिए की गई थी यह व्यवस्था :

इसके साथ ही हम आपको ये भी बता दे कि इस सीन को करने के लिए मेकर्स ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों से बात करके दो सौ पचास मीटर की साडी की व्यवस्था की थी, ताकि यह सीन एक ही बार में पूरा हो सके। अब इसे शो के मेकर्स की मेहनत कहे या शो की स्टार कास्ट की लग्न कि आज भी इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है और यह शो दूरदर्शन की टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।

दोस्तों दूरदर्शन पर आपका फेवरेट शो कौन सा है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए द्रौपती ने बताई थी ये महत्वपूर्ण बातें, जो हर स्त्री को पता होनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button