बॉलीवुड

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को झेल चुकी है इन फेमस बॉलीवुड सितारों की पत्नियां

वैसे तो बॉलीवुड की दुनिया में अफेयर होना काफी आम सी बात है, लेकिन जब शादी के बाद किसी का अफेयर चलता है, तो उसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कहा जाता है। जी हां आज हम आपको उन बॉलीवुड हस्तियों की पत्नियों के बारे में बताना चाहते है, जो अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का कड़वा घूंट पी चुकी है, लेकिन फिर भी उनके साथ है। बता दे कि इस लिस्ट में कई बड़े एक्टर्स का नाम शामिल है, जिनकी पत्नियों ने अगर समय पर अपने रिश्ते को नहीं संभाला होता, तो शायद उनका रिश्ता बरकरार नहीं रहता। तो चलिए अब आपको इन एक्टर्स के बारे में विस्तार से बताते है।

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को झेल चुकी है इन एक्टर्स की पत्नियां :

राज कपूर : बता दे कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राज कपूर है, जो नरगिस से बेहद प्यार करते थे। मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि राज कपूर पहले से शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी वह बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस से खुद को प्यार करने से नहीं रोक पाएं। जी हां राज कपूर की शादी कृष्णा मल्होत्रा से हुई थी और ये अरेंज मैरिज थी। अब यूँ तो नरगिस और राज कपूर की प्रेम कहानी के बारे में हर कोई बखूबी वाकिफ है, लेकिन इसके बावजूद भी राज कपूर ने अपनी पत्नी का साथ कभी नहीं छोड़ा और यही वजह है कि वह और नरगिस कभी एक नहीं हो पाएं।

अमिताभ बच्चन : अब बॉलीवुड के बिग बी मिस्टर बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी से तो हर कोई वाकिफ है। हालांकि अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार के चर्चे आज भी होते है, लेकिन पहले के दौर में इन दोनों के प्यार को लेकर बॉलीवुड में कई अफवाहें उड़ाई गई थी। ऐसे में अमिताभ की पत्नी जया बच्चन जी ने इन परिस्थितियों का काफी डट कर सामना किया था और उनकी कोशिशें रंग भी लाई। जी हां ये उनकी कोशिशों का ही नतीजा था जो उनका और अमिताभ बच्चन का रिश्ता आज भी कायम है।

आदित्य पंचोली : बता दे कि एक्टर आदित्य पंचोली की शादी जरीना वहाब से हुई थी, लेकिन शादी के बाद आदित्य पंचोली का दिल एक्ट्रेस कंगना रनौत पर आ गया था। फिर जब कंगना ने आदित्य पंचोली को तीखी तीखी बातें सुनाई, तब उनकी पत्नी ने आगे आ कर उनका बचाव किया। अब आज के समय में ये कपल काफी खुशहाल जिंदगी जी रहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा : गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा की शादी पूनम सिन्हा से हुई है, लेकिन शादी के बाद उनका दिल रीना रॉय पर आ गया था। जी हां पहले के दौर में इन दोनों के प्यार की खूब चर्चाएं होती थी और इनका प्यार काफी तेजी से परवान चढ़ा था। मगर इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और शत्रुघ्न सिन्हा दोबारा अपनी पत्नी के पास लौट कर आ गए। हालांकि ये बात अलग है कि शत्रुघ्न सिन्हा का नाम आज भी अक्सर रीना रॉय के साथ लिया जाता है।

गोविंदा और अजय देवगन का नाम भी है इसमें शामिल :

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

गोविंदा : ये बात शायद काफी कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का दिल नीलम पर आया था और गोविंदा ने नीलम को अपनी शादी के बारे में भी नहीं बताया था। तब गोविंदा की पत्नी सुनीता ने उनके अफेयर की खबरों को बड़ी बखूबी से संभाला और अपने तथा गोविंदा के रिश्ते को बचा लिया।

शाहरुख खान : वैसे तो शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी के साथ लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कई सालों बाद शाहरुख खान का दिल प्रियंका चोपड़ा पर आ गया। ऐसे में शाहरुख़ की पत्नी गौरी ने दोनों के अफेयर की खबरों को सख्ती से सुलझाते हुए शाहरुख़ खान को अल्टीमेटम दे दिया था। जिसके बाद शाहरुख़ खान हमेशा के लिए प्रियंका से दूर हो गए और शाहरुख़ की पत्नी ने उन्हें भविष्य में कभी प्रियंका के साथ काम न करने की हिदायत भी दे दी थी।

अजय देवगन : वैसे तो अजय देवगन काफी संजीदा एक्टर है, लेकिन इनकी जिंदगी में तूफान तब आया, जब फिल्म की शूटिंग के दौरान इनका नाम कंगना रनौत के साथ जुड़ने लगा। जिसके बाद काजोल ने काफी सख्ती से काम लिया और अजय देवगन को दोबारा कंगना रनौत के साथ काम न करने की बात तक कह दी थी।

अक्षय कुमार : अब ये तो सब को मालूम है कि अक्षय कुमार का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके अफेयर की खूब चर्चाएं हुई थी। जी हां जब प्रियंका और अक्षय के अफेयर के बारे में ट्विंकल खन्ना को पता चला, तो उन्होंने अक्षय कुमार को ये खास हिदायत दे दी थी कि वो दोबारा प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। जिसके बाद अक्षय कुमार अपनी शादी को लेकर काफी सतर्क हो गए थे और अब वह अपने रिश्ते को काफी वफादारी से निभा रहे है। तो इन बॉलीवुड सितारों की पत्नियों ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बखूबी से संभाला और अपने रिश्ते को अंत तक टूटने नहीं दिया।

नोट : यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री पर आधारित है हम किसी भी बात की प्रमाणिकता का दावा नहीं करते। इसका किसी के वास्तविक जीवन से सम्बन्ध संयोग मात्र हो सकता है।

यह भी पढ़ें : दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी आने वाली पीढ़ी भी रखेगी याद, उम्र का इतना बड़ा फासला भी नहीं कर पाया दोनों को अलग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker