दिलचस्पबॉलीवुड

सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की ये तस्वीरें, आज भी दिखती हैं इतनी ही खूबसूरत

Deepika Chikhalia : ये तो सब जानते है कि आज कल देश भर में लॉक डाउन का दौर चल रहा है। जिसके चलते लोगों को इक्कीस दिन तक अपने घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। ऐसे में लोगों का मनोरंजन करने के लिए दूरदर्शन चैनल पर दोबारा रामायण का प्रसारण दिखाया जा रहा है। बता दे कि लॉक डाउन के दौरान जब से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण किया जाने लगा है, तब से लोग इसे खूब पसंद कर रहे है। हालांकि अगर हम इस शो में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की बात करे तो उनके लुक के साथ साथ शो के बाकी सभी किरदारों के लुक्स में भी काफी बदलाव आ चुका है। फिलहाल हम आपको दीपिका चिखलिया की कुछ खूबसूरत और वर्तमान की तस्वीरें दिखाना चाहते है जिन्हे देखने के बाद आप भी इन्हें पहचान नहीं पाएंगे।

सीता के किरदार से मिली बड़ी सफलता :

Deepika Chikhalia

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि रामायण में काम करने से पहले भी दीपिका छोटे परदे पर काम कर चुकी थी, लेकिन जो प्रसिद्धि उन्हें सीता के रोल से मिली थी, उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। इसके इलावा अगर हम उनकी पहली फिल्म की बात करे तो उनकी फिल्म का नाम सुन मेरी लैला था। इस फिल्म में उनके साथ राज किरण भी नजर आएं थे। आपको जान कर हैरानी होगी कि दीपिका ने पुराने जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ भी तीन फ़िल्में की थी। जो सुपरहिट साबित हुई थी। इन फिल्मों का नाम रूपये दस करोड़, घर का चिराग और खुदाई था।

राजनीती में भी हाथ आजमा चुकी है दीपिका चिखलिया :

Deepika Chikhalia

केवल हिंदी ही नहीं बल्कि मलयालम फिल्म में भी दीपिका काम कर चुकी है। जी हां उनकी मलयालम फिल्म का नाम इथिले इनियम वरु था। इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण के प्रसिद्ध एक्टर ममूटी ने भी काम किया था। गौरतलब है कि रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका ने राजनीती में भी अपना हाथ आजमाया और संसद की सदस्य बन गई। दरअसल साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गुजरात की बड़ौदा कॉन्स्टीट्यूएंसी से दीपिका लोकसभा की सदस्य बनी थी।

अब दो बेटियों की बन चुकी है माँ :

Deepika Chikhalia Family

इसके इलावा अगर हम वर्तमान समय की बात करे तो तीन साल पहले वह टीवी सीरियल छुट्टा छेड़ा में भी नजर आई थी। यहाँ तक कि उन्होंने गुजराती फिल्म नटसम्राट और हिंदी फिल्म ग़ालिब में भी काम किया था। अब यूँ तो दीपिका मुंबई की रहने वाली है लेकिन शादी होने के बाद वह कुछ समय तक अमेरिका में भी रह चुकी है। जी हां दीपिका की शादी हेमंत टोपीवाला से हुई थी और इनकी दो बेटियां भी है। वैसे आपको बता दे कि हेमंत टोपीवाला शृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोस कॉस्मैटिक्स के मालिक है। फ़िलहाल दीपिका चिखलिया अपने परिवार के साथ रह कर काफी खुशनुमा पल बीता रही है।

यह भी पढ़े : इन 5 औरतों ने बदल दी रामायण, वरना न होता रामायण का अस्तित्व और न होता श्री राम का गुणगान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button