राशिफल

राशिफल 7 अप्रैल 2023 : आज इन जातकों को हर कदम पर मिलेगा मां संतोषी का साथ, व्यापार में होगी खूब तरक्की, लेकिन कोई विश्वासपात्र कर सकता है धोखा

Rashifal 7 April 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 April 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। धन-अचल संपत्ति का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है। माता-पिता से संबंध अच्छे होंगे तथा माता को लेकर भावनाएं अच्छी उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जिस मौके की आपको काफी दिनों से तलाश थी, उससे संबंधित जानकारी प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपनों के लिए समय न निकाल पाएं। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना आपको सार्वजनिक रूप से बेइज्जत होना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आमदनी से अधिक खर्च करने वाली स्थिति रह सकती है। शुभ फल के लिए गाय को हरा चारा खिलाए। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। मानसिक तनाव खत्म हो जाएगा। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। धन का आगमन हो सकता है। घर के महत्वपूर्ण दस्तावेज और कीमती वस्तु को संभाल कर रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। सन्तान का विवाह सम्बन्धी मामला आगे बढ़ सकता है। गले में खराश रह सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

यदि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेते हैं तो आपको बाद में पश्चाताप करना पड़ सकता है। आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। फिर भी सांसारिक मामलों के विषय में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में थोड़ी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप कोई उपहार देंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामाजिक तथा पारिवारिक किसी भी तरह के मामले में कुछ नकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं। किसी निकट के व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। इसलिए ज्यादा बहस में ना उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से बाधा उत्पन्न हो सकती है। नौकरी से आपको किसी कार्यो लेकर बाहर जाना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियाँ या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। उनकी प्रगति होगी। हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपका निर्णय सही है तो लोगों के सहयोग की अपेक्षा ना करते हुए आगे बढ़ना होगा। आध्यात्मिक बातों में आज आपकी रूचि बढ़ सकती है। अनजान जातकों के ऊपर जल्दी से विश्वास मत कीजिए अन्यथा धोखा मिलने की आशंका नजर आ रही है। दूसरों की बातों सुनें लेकिन अपनी बुद्धि जरूर लगाएं। अपने खर्चो पर आपको नियंत्रण बनाये रखना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

ग्रह स्थिति सामान्य रहेंगी। ये समय नई योजनाओं को बनाने के लिए अनुकूल नहीं है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। जोखिम लेने से ना घबराएं। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस बेहतर बना रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखें। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको उनकी ओर कोई खास तोहफा मिल सकता है, साथ ही वह आपकी काफी तारीफ भी करेंगे। अपनों का प्रेम और समर्थन पाकर आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी सेहत आज के दिन अच्छी रहने वाली है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। किसी काम को पूरा करने में घर के बुजुर्गों की सहायता आपको बड़ा लाभ पहुंचा सकती है। किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। पढ़ाई को लेकर सभी आपकी तारीफ करेंगे। अपनी भावनाओं को काबू करना सीखें। मित्रों और निकट संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें आपको जीत हासिल होगी। मन में खुशी बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप परिवार की शक्ति का स्तंभ बनकर खड़े रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 April 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या आपके दांतो के बिच में भी है गैप? तो समझ लीजिये आप में है ये खासियत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button