फैशनबॉलीवुड

जाने क्या करता है रिया चक्रवर्ती का पूरा परिवार, इन फोटोशूट से बटोरी थी इन्होंने सुर्खिया, रह चुकी है इस रियल्टी शो का हिस्सा

इसमें कोई शक नहीं कि सुशांत सिंह राजपूत के इस दुनिया से चले जाने के बाद इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती चारों तरफ से बुरी तरह फंस चुकी है। हालांकि इससे पहले बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो रिया चक्रवर्ती को उसके नाम से जानते होंगे, लेकिन अब पूरी दुनिया उनसे अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है। ऐसे में हम आपको रिया चक्रवर्ती की फैमिली और उसके फिल्मी करियर की शुरुआत कैसे हुई, इन सब बातों से रूबरू करवाना चाहते है।

रिया चक्रवर्ती की फैमिली

रिया चक्रवर्ती के परिवार के बारे में जाने कुछ खास बातें :

बता दे कि यूँ तो रिया चक्रवर्ती बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती है, लेकिन उसका जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। इसके इलावा रिया की पढ़ाई अम्बाला कैंट और पुणे से हुई थी। जी हां रिया ने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। अब अगर हम उसके पहले प्रोजेक्ट की बात करे तो वह पहली बार एमटीवी के रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी टीन डीवा में नजर आई थी। वही अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जाता है कि रिया के पिता इंद्रजीत आर्मी ऑफिसर है और माँ संध्या चक्रवर्ती कोंकणी परिवार से ताल्लुक रखती है। इसके साथ ही रिया का एक भाई भी है जिसका नाम शौविक है और रिया के भाई के बारे में तो आप सब बखूबी जानते ही होंगे।

रिया चक्रवर्ती की फैमिली

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थी रिया चक्रवर्ती :

गौरतलब है कि रिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और इसके बाद वह मेरे डैड की मारुती फिल्म में छोटे से किरदार में नजर आई थी। बता दे कि सुशांत केस से पहले रिया चक्रवर्ती आएं दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो अपलोड करती रहती थी। हालांकि रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट की फिल्म जलेबी में काम जरूर किया था, लेकिन ज्यादातर लोग उसे सुशांत की गर्लफ्रेंड के रूप में ही जानते थे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब तक रिया ने बॉलीवुड में कुछ खास नाम नहीं कमाया था और वह केवल सुशांत के दम पर ही इतनी आलीशान लाइफस्टाइल जी रही थी। लेकिन इस बात में कितना दम है, हम तो इस बात का अंदाजा ही लगा सकते है पुख्ता रूप से सच या झूठ नहीं कह सकते।

रिया चक्रवर्ती की फैमिली

कैसे जीती थी इतनी महंगी लाइफस्टाइल :

ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि इतनी महंगी लाइफस्टाइल जीने के लिए रिया के पास पैसे कहा से आते होंगे, क्यूकि रिया का फिल्मी करियर अभी ठीक तरह से शुरू भी नहीं हुआ था। इसके इलावा रिया अक्सर अपने फोटोशूट को लेकर भी सुर्खिया बटोरती रही है, क्यूकि वह कई ग्लैमरस और बोल्ड फोटोशूट्स कर चुकी है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा अपनी बिकनी फोटोज की वजह से भी वह चर्चा में रह चुकी है। बहरहाल हम तो यही प्रार्थना करते है कि सुशांत को इंसाफ मिले, और जिसने गलत किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड ने छुपा दी इन अभिनेत्रियों की असली सच्चाई, जाने आखिर क्या है इन एक्ट्रेस की हकीकत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button