बॉलीवुड

बेहद दिलचस्प रही है ऋषि कपूर और नीतू सिंह की प्रेम कहानी, लव लेटर लिखवा कर गर्लफ्रेंड को करते थे इंप्रेस

हिन्दी सिनेमा की अभिनेत्री नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। दरअसल पिछले साल अपने पति ऋषि कपूर को खो देने के बाद नीतू कपूर का पहला जन्मदिन उनके बिना रहा था। पिछले साल अपने जन्मदिन से 2 महीने पहले पति को खो देने वाली नीतू कपूर और पूरे कपूर परिवार के लिए ये एक बेहद मुश्किल समय रहा था। नीतू कपूर और ऋषि कपूर बॉलीवुड के फेमस कपल्स में शामिल थे। दोनों की प्रेम कहानी भी उतनी ही खास रही थी। हालाँकि आज हम आपको दोनों की लव स्टोरी की कुछ खास बातें साझा करने जा रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं इनकी प्यार की कहानी के किस्से।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की प्रेम कहानी

आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह के प्यार से नीतू की मम्मी राजी नहीं थीं। वो नीतू से अपने करियर पर ध्यान देने के लिए कहा करती थी. लेकिन, बाद में वह भी मान ही गईं थी। आखिरकार, 11 जनवरी 1980 को ऋषि और नीतू की धूमधाम से शादी रचाई गई। बता दें कि ऋषि और नीतू के रिश्ते को लेकर पिता राज कपूर को कोई खास दिक्कत नहीं थी। पिता राज कपूर ने बोल दिया था कि अगर दोनों अपने रिश्तें को लेकर गंभीर हैं तो शादी रचा ले। फिर क्या था दोनों ने शादी कर ली।

गर्लफ्रेंड के लिए लिखवाते थे लव लेटर :

हालाँकि शादी से पहले ऋषि कपूर और नीतू दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया हुआ है। नीतू का ऋषि के घर आना जाना सामान्य हो चुका था। दोनों का प्यार एक दम फिल्मी कहानी जैसा था। जब दोनों दोस्त थे तब ऋषि कई बार नीतू से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखवाया करते थे।

इस तरह दोनों एक-दूसरे के करीब आने लग गए थे। दोनों ज्यादातर समय साथ ही बिताने लग गए थे। वहीं से इनकी लव स्टोरी की शुरुआत होने लगी थी। गौरतलब है कि जब ऋषि की गर्लफ्रेंड उनसे रूठ जाया करती थी, तो अपनी दोस्त नीतू से ऋषि गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखवाया करते थे।

इस तरह हुआ दोनों को प्यार :

दरअसल इस बीच दोनों के बीच की नोंक-झोंक भी हो जाया करती थी। लेकिन फिर यही नोंक-झोंक प्यार में बदलने लग गई थी। आपको बता दें कि नीतू से मुलाकात से पहले से ही ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड थी और बाद में नीतू और ऋषि को भी प्यार हो गया। बता दें कि इस दौरान नीतू महज 15 साल की हुआ करती थी। फिल्म सेट पर दोनों की मुलाकात हो गई। दोनों के बीच दोस्ती हो चुकी थी। जल्द ही दोनों अच्छे दोस्त बन चुके थे। ऐसा कहा जाता है कि सेट पर ऋषि, नीतू को काफी परेशान किया करते थे। अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह की पहली बार मुलाकात साल 1974 में ‘जहरीला इंसान’ के फिल्म सेट पर हुई उसके बाद तो दोनों के बीच प्यार का रिश्ता शुरू होने लग गया था।

यह भी पढ़ें : इन बॉलीवुड हसीनाओं ने तमाम उम्र किया सच्चे प्यार का इन्तजार, लेकिन आज तक नहीं मिला इन्हे सपनों का राजकुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button