मनोरंजन

क्या आपको पता है की बॉलीवुड के ये मशहूर सेलेब्रिटीज़ पढ़ते थे एक ही स्कूल और क्लास में?

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री इस समय की सबसे बड़ी इंडस्ट्री में से एक है, आये दिन हमें बॉलीवुड सितारों से जुडी कोई न कोई खबर सोशल मीडिया ओर देखने को मिल जाती है. बहुत से लोग ऐसे है जो बॉलीवुड से पूरा अपडेट रहना चाहते है, और बॉलीवुड से जुडी हर जानकारियां अपने पास रखना चाहते है। इसलिए दोस्तों बॉलीवुड से जुडी हर जानकारी के लिए जुड़े रहे आप हमारे इस वेब पोर्टल के साथ।

जैसा के हम सभी जानते है की हर किसी की लाइफ में उसकी बहुत सारि यादो होती है फिर चाहे वो यदि बचपन की हो या फिर स्कूल कॉलेज की, और सबसे बड़ी जब्त यह है की स्कूल, कॉलेज के दिन और उनसे जुड़ी यादें बहुत ही सबसे स्पेशल होती हैं , फिर चाहे वो एक आम इंसान हो या फिर कोई सेलिब्रिटी। यहां हम बात कर रहे हैं उन सेलिब्रिटीज़ के बारे में जो एक साथ एक ही स्कूल/ कॉलेज गए थे। तो फिर आइये जानते है बॉलीवुड के इन महूर सितारों के बारे में जो एक साथ करते थे पढ़ाई..

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी

अनुष्का और साक्षी दोनो ने ही अपने लिए क्रिकेटर पति चुना और इसके अलावा एक समय दोनों असम के एक ही स्कूल में एक साथ पढ़ा करती थीं।करीब दो साल पहले नवंबर 2017 के दो फोटो में साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा एक साथ नजर आई थीं. इतना ही नहीं, स्कूल के ग्रुप फोटो की भी फोटो शेयर की गई, जिसमें अनुष्का और साक्षी बचपन की फोटो दिखाई दे रही हैं. असम के सेंट मैरी स्कूल में दोनों ही स्टार साथ में स्टडी की थी।

ऋतिक रोशन और उदय चोपड़ा

बहुत कम लोगों को पता है कि ये दोनों ने केवल बचपन के अच्छे दोस्त हैं बल्कि चौथी क्लास से लेकर कॉलेज तक एक साथ पढ़े हैं।

करन जौहर और ट्विंकल खन्ना

निर्देशक करन जौहर और ट्विंकल खन्ना महाराष्ट्र के एक ही बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे। करन ने अपनी ऑटो बायोग्राफी में उस समय की बातें शेयर की हैं जब वो और ट्विंकल एक साथ पढा करते थे।

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर

टाइगर और श्रद्धा ने एक साथ फ़िल्म में काम तो अब किया है, लेकिन बहुत साल पहले भी ये साथ रह चुके हैं। दरअसल दोनो मुम्बई के एक ही स्कूल के एक ही क्लास में एक साथ पढा करते थे।

अर्जुन कपूर और वरुण धवन

वरुण ने फिल्मों में कदम रखने से पहले भी काफी संघर्ष किए हैं, अमेरिका में अपनी पढ़ाई के दौरान वह एक नाइटक्लब में बतौर कार्ड डिस्टीब्यूटर के रूप में कार्य करते थे, वरुण और अर्जुन कपूर ने साथ में अपनी एक्टिंग की पढ़ाई की है जहां दोनो ने एक शॉर्ट फिल्म में साथ काम किया था. अर्जुन और वरुण दोनो ही बॉलीवुड में आने से पहले एक ही एक्टिंग क्लास में जाया करते थे।

आमिर खान और सलमान खान

आमिर ने ही इस बात का खुलासा किया था कि वो और सलमान जब दूरी कक्षा में थे तो दोनो एक साथ एक ही स्कूल और एक ही क्लास में पढ़ते थे, हालाँकि उस समय दोनो ने एक दूसरे से कोई बात नही की थी।

नव्या नवेली नंदा और आर्यन खान

अमिताभ बच्चन की दोहित्री और शाहरुख खान के बेटे दोनो लंदन के एक ही स्कूल में ना केवल साथ पढ़ते हैं बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं।

अथिया शेट्टी और कृष्णा श्रॉफ

अपने ज़माने के दमदार एक्टर और आज के समय में बहुत बड़े बिज़नेस मैन बन चुके सुनील शेट्टी और दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटियाँ ना केवल आपस में अच्छी दोस्त हैं बल्कि दोनों ने पढ़ाई भी एक ही स्कूल से पूरी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button