राशिफल

राशिफल 8 अप्रैल 2022 : आज इन जातकों के जीवन में होंगे अनेक शुभ बदलाव, प्रसन्न रहेंगी माँ संतोषी, काम-धंधे में होगी बरकत, निपट सकते है पुराने विवाद

Rashifal 8 April 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों के लिए अनुकूल है। अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहना आपको सफलता देगा। नजदीकी संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से फोन पर बात हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की भी जरुरत हे। कहीं भी वार्तालाप करते समय ध्यान रखें कि नकारात्मक शब्द आपके मुंह से ना निकले। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। जीवनसाथी को कुछ उपहार अवश्य दें इस से प्रेम भाव बढ़ेगा। घर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी की अपेक्षा रखने वालों को अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। किसी की छोटी बात भी आपको दुखी कर सकती है। साधु-संतों के आशीर्वाद से मन में सकारात्मक विचार आएंगे। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यदि कोई बात मन में खटक रही हो, तो उसे खुलकर बोलने की जरूरत है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के प्यार में बढ़ोतरी होगी। आप किसी भी तरीके से अपने काम को निकलवाने में सक्षम रहेंगे। बच्चों की गतिविधियो के प्रति लापरवाह ना रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोरी और थकान की आशंका है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रेम प्रसंगों के लिये दिन अनुकूल है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। लोग आपसे आज आकर्षित रहेंगे। झूठ बोलकर आप परेशानी में आ सकते है। घर के सदस्यों से सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। पशु चारे के थोक विक्रेताओं के लिए दिन बढ़िया रह सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके मित्र है या करीबी व्यक्ति द्वारा आप को लक्ष्य से भटकाने की कोशिश की जाएगी। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक दिन लगभग सामान्य रहेगा। कागजी कार्रवाई में देरी के कारण संपत्ति का मामला हल नहीं हो सकेगा। आपको अपनी संगत और आसपास के लोगों की ठीक से परख करने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

हर कार्य में सफलता मिलेगी और सरलतापूर्वक इसे संपन्न करने में कामयाब रहेंगे। पदोन्नति होने या इससे जुड़े समाचार मिलने के योग हैं। घर से जुड़े कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। घर में किसी नवीन वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी हो सकती है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों के सहयोग से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी नदीकियां बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है। आप हर मुमकिन मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। अपने रिश्तेदारों के सुझावों पर आंख बंद करके अमल बिलकुल न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी अच्छे समाचार की उम्मीद भी कर सकते हैं। अपने कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर सावधान रहें। आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल होगा। शुभ समाचार मिलेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखना बेहतर है और हंसते हुए चुनौतियों से निपटने की कोशिश करें। वाहन नियंत्रित गति से चलाने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी रिश्तेदार से मामूली से बात पर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दे। आर्थिक स्थिति में कमी आने से मन कुछ परेशान रहेगा। इस समय युवाओं को भी अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। स्थानीय यात्रा की अधिकता रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या संबंधी योजनाएं बना लें। समय अनुकूल है, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपकी पुरानी देनदारी निपट सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर यह एक भावनात्मक दिन होगा। संगीत सहित कुछ अन्य कला से जुड़े कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। नकारात्मक विचारों से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सुखद समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। कपड़ा मिलों के लिए राहत का समय रह सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button