राशिफल

राशिफल 6 जून 2021 : आज इन जातकों के अधूरे कामकाज होंगे पुरे, भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन पर प्रसन्न, जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

Rashifal 6 June 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक मामलों में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। इस समय ग्रह स्थिति भी आपके लिए अनुकूल बनी हुई है। धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। जिसकी वजह से आपकी सोच सकारात्मक व संतुलित होगी। गले में किसी भी तरह का इन्फेक्शन महसूस होने पर तुरंत इलाज लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

ऐश और आराम के सामानों पर खर्च कर सकते हैं। खानपान में पर्याप्त सावधानी बरतें। आपके लिए मौकों की भरमार लग जाएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, सोच-समझकर बोलें। प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। अविवाहित लोगो के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मन को शांत रखते हुए सभी कार्य अंजाम देने होंगे, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं।  घरेलू जरूरतों पर थोड़ा खर्च हो सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। शाम के समय आप आराम से अपने लिए कुछ वक्त निकाल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अतीत की बातें भूलेंगे तभी भविष्य पर नजर जमा पाएंगे। किसी खास की याद सता सकती है। आपकी निर्णय क्षमता कम हो रही है और अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत न करने के कारण प्रगति देखने में भी वक्त लग रहा है। परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। कोई भी चेक साइन करने से पहले तमाम बातें जांच लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyकिसी से दोस्ती में सुधार आने से आपको बहुत खुशी होगी और आपसी प्यार भी बढ़ेगा। अपने इगो और अपने मतभेदों को दूर रखकर अपने काम को प्राथमिकता दें। आप परिवार की शक्ति का स्तंभ बनकर खड़े रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखें। शुभ फल के लिए अपनी छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए परेशानियां बढ़ा सकते हैं। मामा पक्ष के साथ रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ कहासुनी होने की आशंका है। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

 इस समय ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रही है। समय का उचित सदुपयोग करें। अपने अंदर अत्यधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। घर के किसी काम के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवारिक लोगों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कभी-कभी आपका अहम आपकी योजनाओं को साकार करने में दिक्कत पैदा कर सकता है। आज आप थोड़ा चिंतित भी हो सकते हैं। जो भी बोलें सोच-समझकर बोले आज कानूनी मामलों में आपका पक्ष कमजोर है। घर के किसी बुजुर्ग को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखें। आपके प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना या स्वार्थपन की भावना आने से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। किसी को सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज का दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान देकर कार्य करें। आज आपको व्यापार में नुकसान ज्यादा हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अनियमित खानपान की वजह से गैस और सिर में दर्द जैसी परेशानी रह सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे, आज उन्हें पूर्ण करने का अनुकूल समय है। किसी खास जगह पर अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिल सकता है।परिवार के किसी सदस्य का रिश्ता पक्का हो सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों मंगल कार्यों में फोड़ा जाता है नारियल, क्या आप जानते है इसके पीछे की असली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button