राशिफल

मासिक राशिफल मई 2026 : इस महीने ये जातकों रहेंगे हर मामले में अव्वल, कई सकारात्मक बदलाव होंगे, सफलता और रिश्ते लेंगे नया मोड लेकिन इन्हें रखनी होगी सावधानी

Masik Rashifal May 2026 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal May 2026

मासिक राशिफल मई 2026

Astrology

मेष राशि (Aries) , चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, :

सामान्य : यह महीना आपके लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और नई शुरुआत का संकेत लेकर आ रहा है। आप अपने लक्ष्यों को लेकर पहले से अधिक स्पष्ट रहेंगे और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। हालांकि जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचना जरूरी है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कार्यक्षेत्र : नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला है। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना होगी। बिजनेस करने वालों को नई डील या पार्टनरशिप के मौके मिल सकते हैं।

आर्थिक : आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें, खासकर जोखिम भरे विकल्पों से बचें।

स्वास्थ्य : ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन ओवरवर्क से थकान हो सकती है। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार जरूरी है।

प्रेम व वैवाहिक : रिश्तों में उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे।

पारिवारिक : परिवार का सहयोग मिलेगा, घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।

उपाय : मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और लाल वस्त्र दान करें।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 9

वृषभ राशि (Taurus) , , , , वा, वी, वू, वे, वो बो :

सामान्य : यह महीना स्थिरता और प्रगति का संकेत देता है। आप अपने काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करेंगे और मानसिक रूप से संतुलित महसूस करेंगे। धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

कार्यक्षेत्र : नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। बिजनेस में धीरे-धीरे लेकिन स्थिर लाभ मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

आर्थिक : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत करने के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी या लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए समय अनुकूल है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में लापरवाही न करें। वजन बढ़ने की संभावना है।

प्रेम व वैवाहिक : रिश्तों में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। सिंगल लोगों के लिए नया रिश्ता शुरू हो सकता है।

पारिवारिक : परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

उपाय : शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का दान करें।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 6

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, , , , के, को, :

सामान्य : यह महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। आपकी सोच और रचनात्मकता बढ़ेगी, लेकिन निर्णय लेने में असमंजस भी हो सकता है। ध्यान केंद्रित रखना जरूरी होगा।

कार्यक्षेत्र : नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, लेकिन समय पर पूरा करने के लिए अनुशासन जरूरी है। बिजनेस में नई रणनीति अपनाने से लाभ होगा।

आर्थिक : खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

स्वास्थ्य : मानसिक तनाव और नींद की कमी से बचें। योग और मेडिटेशन फायदेमंद रहेंगे।

प्रेम व वैवाहिक : रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है, इसलिए खुलकर बातचीत करें।

पारिवारिक : परिवार के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे।

उपाय : बुधवार को गणेश जी की पूजा करें और दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 5

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Santoshi Maaसामान्य : यह महीना आपके लिए भावनात्मक संतुलन और आंतरिक मजबूती का रहेगा। आप अपने रिश्तों और जिम्मेदारियों को लेकर अधिक संवेदनशील रहेंगे। किसी पुराने मुद्दे का समाधान निकल सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो आपके लिए सकारात्मक अनुभव लेकर आएंगे।

कार्यक्षेत्र : कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समर्पण रंग लाएगा। सीनियर्स आपकी सराहना करेंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिलेंगे, खासकर पुराने संपर्कों से लाभ होगा।

आर्थिक : आय में स्थिरता रहेगी और कुछ अतिरिक्त लाभ भी हो सकता है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, खासकर घरेलू जरूरतों में।

स्वास्थ्य : पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए खान-पान पर ध्यान दें। मानसिक तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान अपनाएं।

प्रेम व वैवाहिक : रिश्तों में गहराई आएगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।

पारिवारिक : परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

उपाय : सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 2

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्य : यह महीना आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने निर्णयों में दृढ़ रहेंगे और दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी राय को महत्व देंगे।

कार्यक्षेत्र : नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग बिजनेस में हैं, उन्हें नए प्रोजेक्ट्स और विस्तार के अवसर मिलेंगे।

आर्थिक : धन लाभ के अच्छे योग हैं। निवेश से फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन हृदय और ब्लड प्रेशर से जुड़ी बातों का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम जरूरी है।

प्रेम व वैवाहिक : रिश्तों में रोमांस और उत्साह बढ़ेगा। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।

पारिवारिक : परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।

उपाय : प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 1

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, , , , पे, पो :

सामान्य : यह महीना योजनाबद्ध तरीके से काम करने का रहेगा। आप हर कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देंगे। इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कार्यक्षेत्र : कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में स्थिरता रहेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बिजनेस में भी धीरे-धीरे प्रगति होगी।

आर्थिक : आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बचत बढ़ाने के अवसर मिलेंगे और खर्च नियंत्रित रहेंगे।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

प्रेम व वैवाहिक : रिश्तों में समझ और विश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।

पारिवारिक : परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में शांति बनी रहेगी।

उपाय : बुधवार को भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 7

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्य : यह महीना संतुलन बनाए रखने का है। आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच तालमेल बैठाना होगा। निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।

कार्यक्षेत्र : कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। टीमवर्क के जरिए आप अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा।

आर्थिक : खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें। आय स्थिर रहेगी।

स्वास्थ्य : तनाव से बचें और नियमित दिनचर्या अपनाएं।

प्रेम व वैवाहिक : रिश्तों में सुधार होगा। पार्टनर के साथ समझ बढ़ेगी।

पारिवारिक : परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

उपाय : शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 6

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrologyसामान्य : इन दिनों में मंगल ग्रह आपको ऊर्जा प्रदान करते हुए, आपके सप्तम भाव से अष्टम की ओर प्रस्थान करेंगे। इस दौरान वो आपके कार्यक्षेत्र और करियर के दसवें भाव को भी दृष्टि करेंगे, जिससे आपको अपने कार्यस्थल पर उच्च पद की प्राप्ति करने में भरपूर सफलता मिलेगी।

कार्यक्षेत्र : आप अपने काम में अपना ज्यादातर समय व्यतीत करने वाले हैं। व्यापारी जातकों को भी अभी, कार्य क्षेत्र से संबंधित यात्रा करने से परहेज करना होगा। क्योंकि आशंका है कि ये यात्रा आपको सफलता न देते हुए, आपके लिए हानिकारक सिद्ध होंगी। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि, जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचते हुए, प्रयास और मेहनत के माध्यम से अपने कार्य कौशल और अनुभव में वृद्धि करें।

आर्थिक : आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपनी संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। निवेश से अचानक लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस दौरान आप अपनी पैतृक संपत्ति से भी अच्छा मुनाफा अर्जित करने में सफल रहेंगे।

स्वास्थ्य :  इस समय आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए। आप मौसमी एलर्जी, बुखार और पीलिया जैसी परेशानियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए अगर हो सके तो नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करे और बाहरी खाने से परहेज रखें।

प्रेम  वैवाहिक : प्यार में पड़े लोग इस दौरान एक दूसरे का साथ, आराम के पल, और बेहतर समझ के खूबसूरत पल को साझा करेंगे। शादीशुदा जातकों को कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे आपसी समझ से हर मुश्किल का हल निकालने में सक्षम रहेंगे।

पारिवारिक : इस महीने आप काम में इस कदर व्यस्त रहेंगे कि आप पारिवारिक जीवन में ज्यादा समय नहीं व्यतीत कर सकेंगे।

उपाय : सूर्योदय के समय हर रोज एक सौ आठ बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप जरूर करे।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक : 5, 9

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्य : शुक्र का गोचर इस माह आपके सप्तम भाव में, मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव में, बुध और सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। इन सब ग्रहों का गोचर आपके निजी जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव के योग बनाता है।

कार्यक्षेत्र : करियर के क्षेत्र में इस महीने आपको शुभ फल मिलने की पूरी उम्मीद है। जिन सपनों को पूरा करने के लिये आप मेहनत कर रहे थे वो इस माह पूरे हो सकते हैं। बेहतर होगा कि इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित करें।

आर्थिक :  आपको आर्थिक रूप से नुकसान होने की आशंका है। कोई बेकार का खर्च हो सकता है। कोई ऐसा सामान खरीद सकते हैं, जो अनुपयोगी साबित होगा। इस माह में आपको पैसे के लेन-देन के मामले में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य : आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। यह स्थिति किसी गंभीर रोग के शुरू होने का संकेत दे रही है। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।

प्रेम  वैवाहिक : यदि आपके प्रेम संबंधों की बात की जाए तो उसके लिए महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने प्रियतम से खूब बातें कर रहे होंगे। दांपत्य जीवन में ना चाहते हुए भी थोड़ी सी असंतुष्टि और अशांति बनी रह सकती है।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह महीना उतना अनुकूल नहीं रहेगा जितनी आपको उम्मीद थी। परिवार में तनातनी रहने की आशंका है, जिससे आपका चित्त अप्रसन्न और अशांत रहेगा। धैर्य से काम लेना उचित रहेगा।

उपाय : गरीबों को गर्म वस्त्र और कम्बल भेंट करे।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 7

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्य : मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह कुछ ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में एकादश, षष्ठम और सप्तम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : यह माह उन नौकरी पेशा लोगों के लिये अच्छा रहेगा जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं। वहीं जो जातक विदेशी कंपनी में जॉब प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें भी इस दौरान अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है।

आर्थिक : इस माह आप पैसे को बचाने के प्रयास तो करेंगे लेकिन इसके बावजूद भी मनमाफिक बचत आप नहीं कर पाएंगे। आपका पैसा उन चीजों पर खर्च हो सकता है जो चीजें आपके लिये जरूरी नहीं हैं। हालांकि अच्छा बजट प्लान करके आप अपने खर्चों पर लगाम लगा सकते हैं। इस महीने आपका कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।

स्वास्थ्य : आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।

प्रेम व वैवाहिक : इस राशि के विवाहित लोगों को इस माह थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपके जीवनसाथी को इस माह ऐसा महसूस हो सकता है कि आप उनको लेकर लापरवाह है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो इस महीने किसी दोस्त की मदद से आप अपने लवमेट से मिल सकते हैं।

पारिवारिक : कुछ ऐसी स्थिति बनेंगी जो परिवार में किसी झगड़े को जन्म दे सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।

उपाय : आपको रविवार के दिन गाय को गुड़ और आटा खिलाना चाहिए।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी।
शुभ अंक : 2, 5

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्य : इस माह शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर के चलते आपके पंचम, षष्ठम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। पंचम भाव से हम विद्या और प्रेम जीवन के सुखमय की उम्मीद करते हैं।

कार्यक्षेत्र : आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ रही थी तो इस महीने वह दूर हो सकती हैं। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। यदि आपने कोई व्यापार शुरु किया है और उसमें मुनाफा नहीं हो रहा है तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति के इस बारे में बातचीत कर सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी।

आर्थिक : मंगल देव आपके छठे भाव से होते हुए सप्तम भाव में विराजमान होंगे, जिससे आपके आर्थिक जीवन में सकारात्मकता आएगी। आपके लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।

स्वास्थ्य : अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पित्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और आपको बुखार और टायफाइड जैसे समस्या भी घेर सकती हैं। ऐसे में सावधान रहते हुए, अधिक मसालेदार और तले-भुने भोजन से परहेज करें और केवल संतुलित और स्वस्थ आहार ही लें।

प्रेम व वैवाहिक : इस महीने आपको प्रेम जीवन में कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत सोच विचार करना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ कई पार्टियों में शिरकत कर सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान आपका दांपत्य जीवन काफी बेहतरीन रहेगा।

पारिवारिक : पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। आपको अपने परिवार से इस दौरान पूर्ण प्यार और स्नेह की प्राप्ति होती रहेगी।

उपाय : सोमवार के दिन चीनी, चावल, दूध, आदि सफेद वस्तुओं का दान करें।

शुभ रंग : जामुनी, केसरीया।
शुभ अंक : 4, 11

मीन राशि (Pisces) दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyसामान्य : इस माह पंचम भाव में, अत्यधिक ग्रहों की उपस्थिति होगी। जिसमें आपके प्रथम भाव के स्वामी आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे। उनके साथ आपके पंचम भाव के स्वामी सूर्य भी युति करेंगे, परिणामस्वरूप आपको नौकरी में अनिश्चितता और शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्र : अब अगर हम करियर की बात करे तो आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और आपके विरोधी भी आपको नुक्सान पहुँचाने की कोशिश करेंगे। जी हां वे आपके मान सम्मान को गिराने की पूरी कोशिश करेंगे।

आर्थिक : बता दे कि इस महीने आप पैसे बचाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन फिर भी सफल नहीं हो पाएंगे। जी हां आपका पैसा उन चीजों पर खर्च हो सकता है, जो आपके लिए जरूरी नहीं है। हालांकि ये बात अलग है कि अच्छा बजट प्लान बना कर आप खर्चों पर नियंत्रण कर सकते है और इस महीने कोई करीबी दोस्त भी आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा। मंगल की छठे भाव में उपस्थित, आपको एक स्वस्थ जीवन जीने और खुद को फिट रखने के लिए नए व्यायाम गतिविधि करने और अपने खाने की आदतों को सुधारने की ओर भी आपको प्रेरित करेंगी।

प्रेम  वैवाहिक : जो लोग विवाहित है, उनके लिए ये महीना उतार चढ़ाव भरा रहेगा, क्यूकि आपके जीवनसाथी को ऐसा महसूस हो सकता है कि आप उन्हें लेकर लापरवाह है। इसके इलावा अगर आप सिंगल है तो अपने किसी दोस्त की मदद से आप अपने लवमेट से मिल पाएंगे।

पारिवारिक : अगर पारिवारिक जीवन की बात करे तो इस महीने आपके परिवार में खुशियों में वृद्धि होगी। इसके साथ ही इस महीने आप अपने परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर भी जा सकते है। कुल मिलाकर कहें तो इस पूरे ही माह, आपको इस बात को समझने की आवश्यकता होगी कि आपका भाग्य आपके परिवार से संबंधित है। इसलिए उन्हें खुश रखने का प्रयास करें, तभी आपको धन और सफलता मिल सकेगी।

उपाय : भगवान हनुमान की पूजा करें और “बजरंग बाण” का पाठ करें। मंगलवार को गेहूं और गुड़ का दान भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 4, 7

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal May 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : शनिदेव पर क्यों चढ़ाया जाता है सरसो का तेल..? क्या है इसका वैज्ञानिक और धार्मिक कारण, जानकर हो जायेंगे हैरान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button